झारखंड: रामगढ़ में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत

झारखंड के रामगढ़ स्थित NH-23 पर एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन स्कूली बच्चों समेत टेंपो चालक की मौत हो गई.

Advertisement
NH- 23 पर दर्दनाक सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) NH- 23 पर दर्दनाक सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • रामगढ़,
  • 08 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

झारखंड के रामगढ़-बोकारो मार्ग NH-23 पर गोला मठवा टांड के समीप 10 चक्का ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें तीन बच्चों समेत ड्राइवर की मौत हो गई. इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया और आसपास के लोग राहत और बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए. इस हादसे में घायल हुए बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement

स्कूली एवं साक्षरता विभाग के द्वारा बढ़ते ठंड को देखते हुए सरकारी गैर सरकारी सहित सभी विद्यालयों को 13 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाकर प्राइवेट स्कूल संचालक, स्कूल संचालित कर रहे हैं और बच्चों को बुला रहे हैं. बता दें कि स्कूल जा रहे सभी बच्चे गुडविल मिशन स्कूल के हैं और टेंपो में सवार होकर जा रहे थे.

यह भी पढ़ें: किश्तवाड़ में सड़क हादसा, बोलेरो के खाई में गिरने से 4 की मौत, दो अन्य लापता

मामले की जांच की जा रही है

यह दुर्घटना गोला प्रखंड के मठवाटांड स्थित दामोदर रेस्टोरेंट के समीप हुई, जहां ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी. वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. दरअसल जहां ये घटना हुई है वहां घनी आबादी है.

लोगों का कहना है कि घनी आबादी क्षेत्र होने के बावजूद बड़े वाहनों की नो एंट्री नहीं लगाई जाती है, जबकि इसके लिए वहां के लोग कई बार जिला प्रशासन से मांग कर चुके हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत करा कर मामले की जांच में जुट गई.

Advertisement

(रिपोर्ट: झूलन अग्रवाल)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »