जापानी इंसेफेलाइटिस पर अलर्ट झारखंड सरकार, हर जिले में बच्चों को वैक्सीन लगाने का दिया आदेश

स्वास्थ्य विभाग के एक वरीय अधिकारी ने बताया है कि समीक्षा बैठक के दौरान पता चला है कि अप्रैल- मई में 48% बच्चों ने पहली डोज और 39% बच्चों ने टीके की सेकेंड डोज ले ली है. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश जारी किए गए हैं.

Advertisement
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

सत्यजीत कुमार

  • ,
  • 22 जून 2021,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST
  • जापानी इंसेफेलाइटिस से बच्चों की हो जाती है मौत
  • सभी बच्चों को समय से वैक्सीन लगाने आदेश
  • बिहार में चमकी और गोरखपुर में दिमागी बुखार कहते हैं

झारखंड सरकार ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन को अपने-अपने जिले में अभियान चलाकर जापानी इंसेफेलाइटिस की वैक्सीन लगाने को कहा है. विभाग के एक वरीय अधिकारी ने बताया है कि समीक्षा बैठक के दौरान पता चला कि अप्रैल- मई में 48% बच्चों ने पहली डोज और 39% बच्चों ने टीके की सेकेंड डोज ले ली है. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश जारी किए गए हैं.

Advertisement

झारखंड: Genome Sample से हुआ खुलासा, इन तीन वैरिएंट ने दूसरी लहर में मचाई तबाही

NHM के झारखंड नोडल अधिकारी (IEC) सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि 2019 में 132 केस JE के मिले थे जबकि पिछले साल और इस साल कोरोना के चलते सर्विलांस सही से नहीं होने के बावजूद कुछ केस मिले हैं. इसलिए सरकार चाहती है कि बच्चों को JE (जापानी इंसेफेलाइटिस) के वैक्सीन से वैक्सीनेट कर दिया जाए, ताकि ये बीमारी बच्चों में न हों.

चमकी बुखार पर हुई समीक्षा बैठक

जापानी इंसेफेलाइटिस एक वायरल बीमारी है. जिसका वाहक क्यूलेक्स मच्छर बनता है. यह जानलेवा बीमारी बिहार में चमकी और गोरखपुर इलाके में दिमागी बुखार के रूप में जाना जाता है. इससे यहां बड़ी संख्या में बच्चों की जान जाती है. झारखंड में अपेक्षाकृत इसकी भयावहता कम देखी जाती है फिर भी हर साल 100-150 केस मिल जाते हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »