हजारीबाग सदर SDO की पत्नी की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने शव लेकर घेरा थाना, आरोपी को अरेस्ट करने की मांग

झारखंड में हजारीबाग (Hazaribagh) सदर एसडीओ अशोक कुमार पत्नी अनिता कुमारी की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने प्रदर्शन किया. परिजन शव लेकर हजारीबाग पहुंचे और थाने का घेराव किया. परिजनों की मांग थी कि अशोक कुमार समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए.

Advertisement
परिजनों ने किया थाने का घेराव. (Photo: Aajtak) परिजनों ने किया थाने का घेराव. (Photo: Aajtak)

सत्यजीत कुमार

  • हजारीबाग,
  • 29 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST

हजारीबाग में सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसके बाद परिजनों ने शव को लेकर लोससिंघना थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों का आरोप है कि अनीता को ससुराल वालों ने जिंदा जलाने की साजिश रची. इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की मौत के बाद परिजन शव लेकर हजारीबाग पहुंचे. यहां लोससिंघना थाना का घेराव किया. इस दौरान परिजनों ने अशोक कुमार और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों ने लोससिंघना थाने के सामने शव लेकर प्रदर्शन किया. इसके बाद कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग सदर SDM के खिलाफ FIR, पत्नी को जलाकर मारने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि अगर कोई आम व्यक्ति होता तो उसकी गिरफ्तारी हो जाती. प्रशासनिक अधिकारी होने के कारण गिरफ्तार नहीं किया गया. हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार पर उनके ससुराल वालों ने पत्नी अनीता देवी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है. 26 दिसंबर को अधजली हालत में अनीता को हजारीबाग के निजी अस्पताल लाया गया था, यहां से बोकारो रेफर किया गया था. बोकारो से रांची देव कमल अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अनीता की मौत हो गई थी. 

Advertisement

इस मामले में हजारीबाग एसपी अरविंद सिंह ने कहा कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में दर्ज कर लिया गया है. इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, झारखंड के हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ हजारीबाग के लोहसिंघना थाने में शिकायत दर्ज की गई थी. अशोक कुमार पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप है. अशोक कुमार के साले और उनकी पत्नी अनीता कुमारी के भाई राजू गुप्ता ने आवेदन देकर यह आरोप लगाया था. शिकायत में कहा गया था कि सदर एसडीओ अशोक कुमार और उनके पिता दुर्योधन साव, छोटे भाई शिवनंदन कुमार, छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी ने अनीता देवी पर तारपीन का तेल छिड़ककर आग लगा दी. इससे अनीता की मौत हो गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »