गोड्डा से दिल्ली के लिए शुरू हुई हमसफर ट्रेन, क्रेडिट को लेकर मंच पर भिड़े MP और MLA

गोड्डा में पहली बार शुरू की गई पैसेंजर ट्रेन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी विधायक प्रदीप यादव के बीच में तीखी झड़प हो गई. बात तू-तू, मैं-मैं से लेकर हाथापाई तक पहुंच गई. किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत किया गया.

Advertisement
झारखंड के गोड्डा से पहली बार ट्रेन का परिचालन झारखंड के गोड्डा से पहली बार ट्रेन का परिचालन

सत्यजीत कुमार

  • गोड्डा ,
  • 09 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST
  • गोड्डा में पहली बार यात्री ट्रेन की शुरुआत
  • ट्रेन के क्रेडिट को लेकर सांसद-विधायक में तनाव
  • झारखंड सरकार की उपेक्षा का भी आरोप

गोड्डा रेलवे स्टेशन पर पहली बार पैसेंजर ट्रेन खुलने के उपलक्ष्य में फ्लैग सेरेमनी का आयोजन किया गया. लेकिन तभी ऐसी घटना हुई जिसने सबको हैरान कर दिया. गोड्डा को रेल मानचित्र पे लाने के क्रेडिट को लेकर सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस से स्थानीय विधायक प्रदीप यादव आपस में ही भिड़ गए. आपको बता दें कि इस सेरेमनी को लेकर राजनीति पहले से ही चल रही थी, विधायक और सांसद में राजनीतिक प्रतिद्वंदता तो पुरानी है ही लेकिन कांग्रेस विधायक इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी काफी विलंब से दिए जाने को लेकर नाराज चल रहे थे.

Advertisement

उद्घाटन समारोह में पहुंचे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और उनके राजनीतिक  प्रतिद्वंदी विधायक प्रदीप यादव के बीच में तीखी झड़प हो गई. बात तू-तू, मैं-मैं से लेकर हाथापाई तक पहुंच गई. किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत किया गया. इस अप्रत्याशित घटना से जिला प्रशासन हक्का-बक्का रह गया.

आजादी के बाद पहली बार गोड्डा में नया इतिहास रचा जाना था, यहां पहली बार यात्री ट्रेन की शुरुआत की जानी थी, इसके लिए काफी तैयारियां भी चल रहीं थीं. ये तनाव उद्घाटन समारोह के दौरान भी देखने को मिला. मामूली सी सीट के विवाद पर ही बात इतनी अधिक बढ़ गई कि सांसद निशिकांत दुबे और विधायक प्रदीप यादव के बीच में धक्का-मुक्की हो गई. बढ़ती गहमागहमी को देखकर झारखंड सरकार के पथ निर्माण मंत्री चंपई सोरेन महागामा, विधायक दीपिका पांडे सिंह और गोड्डा के DC, SP ने जैसे-तैसे इस मामले में बीच बचाव किया.

Advertisement

आखिरकार काफी विलंब के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद 'हम सफर' अपने साथ विवाद का नया इतिहास बनाते हुए, गोड्डा से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई. (इनपुट: गोड्डा से संतोष)


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »