झारखंड: अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने BJP नेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

बीजेपी के पश्चिमी सिंहभूम मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. ये आरोप उन पर एक अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने लगाया है. इसके बाद मिश्रा को चक्रधर पुलिस ने अरेस्ट करके जेल भेज दिया है.

Advertisement
बीजेपी नेता संजय मिश्रा (फोटो- Aajtak) बीजेपी नेता संजय मिश्रा (फोटो- Aajtak)

सत्यजीत कुमार

  • चाईबासा,
  • 26 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST
  • अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म का मामला
  • बीजेपी नेता संजय मिश्रा गिरफ्तार
  • मिश्रा ने खुद को बताया निर्दोष

भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा पर एक अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिसके बाद चक्रधरपुर पुलिस ने उन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया है. संजय मिश्रा को पुलिस ने सोमवार शाम से ही हिरासत में ले लिया था.

मंगलवार की सुबह चक्रधरपुर के प्रभारी डीएसपी दिलीप खलको ने थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ मिलकर आरोपी व पीड़िता से अलग-अलग पूछताछ की. पूछताछ करने के बाद आरोपी संजय मिश्रा को जेल भेज दिया गया. डीएसपी दिलीप खलको ने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टा में पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाये गए हैं. पीड़िता द्वारा लगाया गया अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप भी सत्य पाया गया है.

Advertisement

अप्रैल महीने से ब्लैकमेल करके कर रहा था दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, संजय मिश्रा महिला खिलाड़ी को बीते अप्रैल माह से ही ब्लैकमेल करके दुष्कर्म कर रहा था. दरअसल, संजय ने महिला खिलाड़ी की एक आपत्तिजनक तस्वीर ले ली थी. उसी तस्वीर को दिखाकर वह महिला खिलाड़ी को आए दिन ब्लैकमेल करता था और एक स्थानीय होटल में बुलाकर उसके साथ यौन शोषण करता था. इस मामले की जानकारी संजय की पत्नी को हो गई थी, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा भी होता था.

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं : संजय मिश्रा
जेल जाने के पहले संजय मिश्रा ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं. मेरे चुनाव के जो प्रतिद्वंद्वी हैं, मेरे विरोधी मुझे हर हाल में हराना चाहते हैं. उन्होंने एकजुट होकर मेरे खिलाफ माहौल बनाया है. यह विरोधियों द्वारा रचा गया घिनौना षड्यंत्र है. मुझे प्रशासन पर पूरा भरोसा है. प्रशासन दोनों का कॉल डिटेल निकाल कर जांच कर ले. जिस हॉटल का जिक्र किया जा रहा है, वहां 3 अप्रैल का रजिस्टर चेक कर लिया जाए, सीसीटीवी देख लिया जाए, मेरी कहीं उपस्थिति नहीं है. मुझे पूरा भरोसा है कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से अपना काम करेगा.

Advertisement

प्रदेश बीजेपी को दी गयी सूचना
इधर जिले के बीजेपी नेताओं ने पूरे मामले पर कहा है की घटना की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को दे दी गयी है. संजय मिश्रा पर अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष फैसला लेंगे.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »