झारखंड: 45 साल की महिला को डायन बताकर निर्वस्त्र कर सड़क पर नचाया

घटना 10 जून की है. पिटाई से घायल महिला पांच दिन बीमार रही. तबीयत में सुधार होने के बाद पीड़िता ने गांव के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

Advertisement
चाईबासा जिले के सेरेंगिसा गांव में महिला के साथ अत्याचार चाईबासा जिले के सेरेंगिसा गांव में महिला के साथ अत्याचार

सना जैदी / धरमबीर सिन्हा

  • चाईबासा,
  • 17 जून 2016,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

झारखंड के ग्रामीण इलाके इन दिनों अंधविश्वास की काली छाया के लपेटे में हैं. चाईबासा जिले के सेरेंगिसा गांव में 45 साल की महिला को डायन बताकर छह युवकों ने उसकी पिटाई की. आरोप है कि युवकों ने महिला को निर्वस्त्र कर रात भर सड़क पर नचाया और दो युवकों ने दुष्कर्म किया.

घटना 10 जून की है. पिटाई से घायल महिला पांच दिन बीमार रही. तबीयत में सुधार होने के बाद पीड़िता ने गांव के छह लोगों के खिलाफ करवाया है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार 10 जून की रात वह महिला घर में सो रही थी. रात करीब 10 बजे दो युवक उसके घर पहुंचे और उसे अगवा कर लिया. रास्ते में चार युवक भी उनके साथ हो गए. इसके बाद सभी युवक पीटते हुए गांव के ही जुरिया लागुरी के घर ले आए. उसे ठीक करने को कहा. इन युवकों ने महिला से कहा कि वह डायन है. उससे पूरा गांव परेशान रहता है. लोग बीमार रहते हैं. जुरिया लागुरी के घर में महिला की दो घंटे तक पिटाई की गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »