जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार पर बड़ा संकट मंडरा रहा है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 असंतुष्ट विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया है. विधायकों की मांग है कि मौजूदा मंत्रियों को हटाकर नई कैबिनेट बनाई जाए और अनुच्छेद 370 व 35A की बहाली पर कदम उठाए जाएं. मांगें न मानने पर सरकार से समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी गई है.