उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश हुई है. सेना ने घुसपैठ को नाकाम कर दिया है, वहीं एक आतंकी को मार गिराया है.

Advertisement
संकेतात्मक फोटो संकेतात्मक फोटो

शुजा उल हक

  • उरी, जम्मू-कश्मीर,
  • 26 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश हुई है. सेना ने घुसपैठ को नाकाम कर दिया है, वहीं एक आतंकी को मार गिराया है. आर्मी का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. बता दें कि उरी में बीते कुछ दिनों में ही यह लगातार दूसरी घुसपैठ की कोशिश है. ऑपरेशन के दौरान सेना ने हथियार भी बरामद किए हैं, अभी कुछ और आतंकियों के छुपे होने की आशंका है.

Advertisement

चार आतंकी हुए थे ढेर

बता दें कि उत्तर कश्मीर के उरी सेक्टर में रविवार को सुरक्षा बलों ने आतंकी हमला होने से असफल किया था. सुरक्षाबलों ने कुल 4 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था. सोमवार को एक आतंकी का शव बरामद किया गया था, जो कि जैश-ए-मोहम्मद का बताया जा रहा था. इससे पहले रविवार को भी सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर किया था.

कहा जा रहा था कि आतंकी पिछली बार की तरह आर्मी कैंप पर हमले को दोहराना चाहते थे. लेकिन इस हमले को जवानों ने नाकाम कर आतंकियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया. दरअसल शनिवार शाम यहां हथियारबंद आतंकी देखे गए थे. इस सूचना के बाद सुरक्षाबल इन आतंकियों को पकड़ने गए, तो वे कलघाई में जा छुपे. इस सूचना के बाद सेना यहां सर्च ऑपरेशन चला रही थी इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी.

Advertisement

बता दें कि पिछले साल इसी इलाके में आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था. ऐसा माना जा रहा है कि ये आतंकी यहां किसी सैन्य ठिकाने पर हमले की फिराक में थे. सेना ने पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »