पहलगाम आतंकी हमले की जांच करने वाले IPS संदीप चौधरी को मिला गृह मंत्री दक्षता पदक

2025 के पहलगाम आतंकी हमले की जांच का नेतृत्व करने वाले 2012 बैच के IPS अधिकारी और NIA के DIG संदीप चौधरी को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 से सम्मानित किया गया है. इस हमले में 26 लोगों की हत्या हुई थी. संदीप चौधरी मामले के मुख्य जांच अधिकारी थे.

Advertisement
संदीप चौधरी जम्मू-कश्मीर के कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. (File Photo- ITG) संदीप चौधरी जम्मू-कश्मीर के कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. (File Photo- ITG)

सुनील जी भट्ट

  • जम्मू,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

जम्मू-कश्मीर में 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की जांच का नेतृत्व करने वाले NIA के डीआईजी संदीप चौधरी को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 से सम्मानित किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को इस सम्मान की घोषणा की.

2012 बैच के IPS अधिकारी संदीप चौधरी पहलगाम आतंकी हमले की जांच में मुख्य जांच अधिकारी थे. इस हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी. हमले के बाद मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई थी. जांच की जिम्मेदारी संदीप चौधरी के नेतृत्व वाली टीम को मिली थी.

Advertisement

NIA ने जांच पूरी करने के बाद पाकिस्तान-आधारित और पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद और एक अन्य आतंकवादी साजिद जट्ट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इस मामले की जांच में संदीप चौधरी की अहम भूमिका रही.

श्रीनगर, शोपियां और अनंतनाग में संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

NIA में तैनाती से पहले संदीप चौधरी जम्मू-कश्मीर के कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. वह श्रीनगर, शोपियां और अनंतनाग में SSP के पद पर तैनात रहे हैं. इस दौरान उन्होंने घाटी में कई आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया.

कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उन्हें पहले भी कई वीरता पुरस्कार मिल चुके हैं. अब पहलगाम हमले की जांच में उनकी भूमिका के लिए उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 से सम्मानित किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »