'मैं कश्मीरी पंडित हूं, मेरा परिवार कश्मीरी पंडित है', जम्मू में राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी गुरुवार को दो दिन के दौरे पर जम्मू पहुंचे थे. उन्होंने शुक्रवार को त्रिकुटा नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, मैं कश्मीरी पंडित हूं. मेरा परिवार कश्मीरी पंडित है.

Advertisement
राहुल गांधी दो दिन के जम्मू दौरे पर हैं (फोटो- ट्विटर) राहुल गांधी दो दिन के जम्मू दौरे पर हैं (फोटो- ट्विटर)

सुनील जी भट्ट

  • जम्मू,
  • 10 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST
  • राहुल गांधी ने जय माता दी से अपने भाषण की शुरुआत की
  • दो दिन के जम्मू दौरे पर हैं राहुल गांधी

कांग्रेस (congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जम्मू (Jammu) में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुद को कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) बताया. राहुल गांधी ने कहा, मैं कश्मीरी पंडित हूं, मेरा परिवार कश्मीरी पंडित है. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा (BJP) ने कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं किया. राहुल गांधी दो दिन के जम्मू दौरे पर हैं. उन्होंने शुक्रवार को त्रिकुटा नगर (Trikuta Nagar) में पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. 

Advertisement

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, मैं कश्मीरी पंडित हूं. मेरा परिवार कश्मीरी पंडित है. आज सुबह कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल से मैंने मुलाकात की. उन लोगों ने बताया कि कांग्रेस ने उनके लिए काफी योजनाओं लागू की थी. लेकिन भाजपा ने उनके लिए कुछ नहीं किया. मैंने उनसे वादा किया है कि मैं उनके लिए कुछ करूंगा. 

राहुल ने कहा- जम्मू कश्मीर आकर अच्छा लगता है

राहुल गांधी ने जय माता दी से अपने भाषण की शुरुआत की. राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी जय माता दी के नारे लगवाए. राहुल गांधी ने कहा, जम्मू कश्मीर की मेरे दिल में अलग जगह है. मैं जब भी जम्मू कश्मीर आता हूं, मुझे लगता है कि मैं अपने घर आया हूं. राहुल ने कहा, कल मैं वैष्णो देवी जी के दर्शन के लिए गया और मुझे ऐसे लगा कि मैं घर आया हूं. 

Advertisement

राहुल ने भाजपा पर भी साधा निशाना

राहुल ने कहा, जम्मू कश्मीर आकर मैं खुश हूं. लेकिन मुझे इस बात का दुख भी है कि जम्मू कश्मीर में आपके बीच मे प्यार भाईचारे की भावना है. भाजपा और संघ उस भावना को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि अर्थव्यवस्था को चोट लगे. राहुल ने कहा, भाजपा ने जम्मू कश्मीर को कमजोर किया. आपसे राज्य का दर्जा छीन लिया गया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »