हंदवाड़ा के पुलिस पोस्ट पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई के बाद फरार हुए दहशतगर्द

इस बीच सयुंक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी से मुलाकात की है. शरीफ ने मीटिंग में कश्मीर में मानवाधिकार के कथित उल्लंघन का मु्द्दा उठाया और अमेरिका से इस मसले पर मदद की अपील की है. नवाज बुधवार को सयुंक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में भी कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे.

Advertisement
सयुंक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे पाक पीएम सयुंक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे पाक पीएम

अंजलि कर्मकार

  • हंदवाड़ा,
  • 20 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:52 AM IST

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आर्मी बेस पर आतंकी हमले के बाद अब हंदवाड़ा के लंगेट में पुलिस पोस्ट पर हमला हुआ है. सोमवार देर रात हुए हमले में कितने आतंकी शामिल हैं, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. फिलहाल आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के में सेना के मुख्यालय पर रविवार तड़के हुए आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए. हमले में आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं. सोमवार शाम को सेना ने सर्च ऑपरेशन पूरा होने का भी ऐलान कर दिया. सैन्य अभियान के महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि के खिलाफ कार्रवाई कब और कहां होगी, इसका फैसला हम करेंगे.

Advertisement

इस बीच सयुंक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी से मुलाकात की है. शरीफ ने मीटिंग में कश्मीर में मानवाधिकार के कथित उल्लंघन का मु्द्दा उठाया और अमेरिका से इस मसले पर मदद की अपील की है. नवाज बुधवार को के 71वें सत्र में भी कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement