खामेनेई के पोस्टर लहरा रहे विधायकों से J-K विधानसभा में धक्का-मुक्की, जमकर हुआ बवाल

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर जम्मू कश्मीर विधानसभा में विधायकों विरोध जताया. नारेबाजी और पोस्टर के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की गई, जिससे सदन में टकराव की स्थिति बन गई.

Advertisement
ईरान के समर्थन में लहराए गए खामेनेई के पोस्टर (Photo-ITG) ईरान के समर्थन में लहराए गए खामेनेई के पोस्टर (Photo-ITG)

सुनील जी भट्ट

  • श्रीनगर,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही आज सदन का माहौल पूरी तरह गरमा गया. नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और पीडीपी (PDP) के विधायकों ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर विधानसभा परिसर में कड़ा विरोध प्रदर्शन किया. विधायकों ने हाथों में ईरान के मारे गए सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई की तस्वीरें और पोस्टर लहराकर प्रदर्शन किया.

जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू होने वाली थी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक सदन के वेल में उतर आए. विधायकों ने 'इजरायल मुर्दाबाद' और अमेरिका विरोधी नारे लगाए. इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनसी नेता तनवीर सादिक और अन्य विधायकों ने ईरान के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इजरायली हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की.

Advertisement

विधानसभा में विपक्षी और सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों के इस रुख से सदन की कार्यवाही बाधित हुई और सदन को 30 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान की मिसाइलों की जंग अब थाली तक पहुंची… होर्मुज बंद होने से कैसे बढ़ रहा खाने का संकट?

इससे पहले NC विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन में स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) भी पेश किया था. सदन के भीतर और बाहर जिस तरह का शोर-शराबा देखा गया, उससे साफ़ है कि आज विधानसभा में किसी अन्य विधायी कार्य पर चर्चा होना मुश्किल होगा.

विधानसभा परिसर के बाहर भी भारी सुरक्षा बल तैनात है, लेकिन विधायकों का विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी जारी है. विपक्षी दलों का कहना है कि वे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के उल्लंघन और निर्दोषों की हत्या के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement