'आजतक' की खबर का असर, पैलेट से आंखों की रोशनी गंवाने वाली इंशा को 10 साल बाद मिले ₹41 लाख

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पेलेट गन पीड़िता इंशा मुश्ताक के लिए 41.16 लाख रुपये जारी करने की मंजूरी दी है. यह राशि उस गैस एजेंसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जारी की गई है, जिसका वादा उनसे करीब 10 साल पहले किया गया था.

Advertisement
 2016 की पैलेट पीड़िता इंशा की मदद के लिए उमर सरकार ने ₹41 लाख मंजूर किए हैं. (Photo-ITG) 2016 की पैलेट पीड़िता इंशा की मदद के लिए उमर सरकार ने ₹41 लाख मंजूर किए हैं. (Photo-ITG)

मीर फरीद

  • श्रीनगर,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

जम्मू-कश्मीर सरकार ने 2016 की पैलेट गन पीड़िता इंशा मुश्ताक को राहत देते हुए उनकी रुकी हुई LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए ₹41.16 लाख जारी किए हैं. इस खबर को 'आजतक' ने प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया और ₹41.16 लाख की बकाया राशि मंजूर की.

कश्मीर में पैलेट गन के खौफनाक चेहरे के रूप में सामने आई इंशा मुश्ताक ने हाल ही में 'आजतक' से खास बातचीत की थी. उन्होंने बताया था कि किस तरह 2016 में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान, घर की खिड़की पर खड़े रहने के बावजूद उनके चेहरे पर पैलेट लग गई थी और उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई.

Advertisement

तत्कालीन बीजेपी-पीडीपी (BJP-PDP) सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इंशा की आजीविका के लिए एक गैस एजेंसी आवंटित करने का वादा किया था. लेकिन वादा कागजों तक सीमित रहा. इंशा पिछले 10 सालों से मंत्रियों, अधिकारियों और उपराज्यपाल तक के चक्कर लगाती रहीं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई और वह पूरी तरह उम्मीद खो चुकी थीं.

यह भी पढ़ें: 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पैलेट गन चलाना कैसे सही?', सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भड़के CJP प्रवक्ता सौरव दास

खबर चलते ही हरकत में आया प्रशासन
'आजतक' द्वारा शोपियां से इंशा मुश्ताक की आपबीती प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन की नींद टूटी. खबर के प्रसारित होने के अगले ही दिन राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के जरिए घोषणा की कि सरकार ने ₹41.16 लाख की शेष राशि जारी करने को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही इंशा की गैस एजेंसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है.

Advertisement

सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इंशा मुश्ताक ने खुशी जाहिर की और वर्षों तक उनका साथ देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस कदम ने लंबे इंतजार के बाद एक नई उम्मीद जगाई है.

यह भी पढ़ें: 'अमित शाह ने पैलेट गन चलाने को कहा या फिर जानकारी नहीं थी... पीएम मोदी उन्हें हटाएं', राहुल गांधी का वार

राहत का स्वागत करने के साथ ही इंशा ने देशभर में पैलेट गन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपनी मांग को फिर से दोहराया. उन्होंने कहा, "जो दर्द और शारीरिक व मानसिक आघात मैंने झेला है, वह किसी और को न सहना पड़े. सरकार को तुरंत पूरे देश में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगानी चाहिए." 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »