सीधे जम्मू से श्रीनगर जाएगी वंदे भारत, 20 कोच के साथ जल्द शुरू होगी 'सुपरफास्ट' सर्विस

जल्द जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू होगी, जिससे यात्रा का समय घटकर मात्र 5 घंटे रह जाएगा. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें कोचों की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 कर दी है. अब यात्रियों को कटरा में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी.

Advertisement
जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का आगाज होगा. (Photo: AFP) जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का आगाज होगा. (Photo: AFP)

सुनील जी भट्ट

  • श्रीनगर,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:53 PM IST

जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल रेलवे ने जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. जल्द जम्मू और श्रीनगर के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू होने जा रही है.

यह ट्रेन अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बजाय सीधे जम्मू से श्रीनगर तक का सफर तय करेगी. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस नई सेवा के शुरू होने से जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र 5 घंटे रह जाएगा.

Advertisement

सड़क मार्ग की तुलना में यह न केवल तेज होगी, बल्कि सर्दियों और पीक सीजन के दौरान अधिक भरोसेमंद भी होगी. अभी तक यात्रियों को श्रीनगर जाने के लिए कटरा में ट्रेन बदलनी पड़ती थी या सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता था. अब जम्मू से सीधी ट्रेन मिलने से समय की बचत होगी और सफर आरामदायक बनेगा.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन में प्लास्टिक पैकेट में गर्म खाने पर विवाद, महिला ने उठाए सवाल... IRCTC ने दिया जवाब 

यह विस्तार जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार देने वाला साबित होगा. खासकर पर्यटन सीजन और भीड़भाड़ के दौरान यह रेल यात्रा सड़क मार्ग की तुलना में तेज और अधिक भरोसेमंद विकल्प साबित होगी.

बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए ट्रेन में कोचों की संख्या भी बढ़ाई गई है. पहले जहां ट्रेन 8 कोच के साथ चल रही थी, अब इसे 20 कोच के साथ संचालित किया जाएगा, जिससे अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी.

Advertisement

यह कदम जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने और कश्मीर घाटी तक पहुंच को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है. कटरा–श्रीनगर सेक्शन पर पहले ही वंदे भारत एक्सप्रेस को अच्छा प्रतिसाद मिल चुका है, और अब जम्मू तक विस्तार से क्षेत्रीय संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement