जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक महिला की मौत

शनिवार की सुबह जहां जम्मू के सुंजवां के आर्मी कैंप कुछ आतंकियों ने घुसपैठ कर सेना और उनके परिवार पर हमला बोल दिया, वहीं देर रात 10:35 के आसपास पाकिस्तान की ओर से राजौरी जिले में गोलीबारी हुई. इस गोलाबारी में एक स्थानीय महिला की मौत हो गई. 

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

केशवानंद धर दुबे

  • श्रीनगर,
  • 11 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. शनिवार की सुबह जहां जम्मू के सुंजवां के आर्मी कैंप में कुछ आतंकियों ने घुसपैठ कर सेना और उनके परिवार पर हमला बोल दिया, वहीं देर रात 10:35 के आसपास पाकिस्तान की ओर से राजौरी जिले में गोलीबारी हुई. इस गोलाबारी में एक स्थानीय महिला की मौत हो गई. 

परवीन को उसी के घर पर लगी गोली

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से रात 10:35 बजे नौशेरा में नियंत्रण रेखा से लगे हुए पकुखेरनी और लायरन गांव में गोलीबारी के दौरान परवीन अख्तर नाम की महिला की मौत हो गई. अधिकारी के अनुसार परवीन को गोली उस के घर में ही लगी.

रुक-रुक हो रही है गोलीबारी

भारतीय सीमा की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिक पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी.

सुंजवां आर्मी कैंप में भी आतंकियों का हमला

जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप पर आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है. हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि चार आतंकियों को मार गिराया गया है. इसके साथ 11 लोग घायल हुए हैं. भारतीय सेना के कमांडो फैमिली क्वार्टर्स के और करीब जा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »