J-K: सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया बीजेपी नेता का हत्यारा आतंकी

इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. हालांकि अभी तीनों की पहचान नहीं हो पाई है. माना जा रहा है कि नागबेरन त्राल इलाके के जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारे गए तीनों दहशतगर्द, प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे.

Advertisement
अवंतीपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी (फाइल फोटो) अवंतीपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी (फाइल फोटो)

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 21 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST
  • अवंतीपोरा में तीन आतंकियों को मार गिराया
  • सुरक्षाकर्मियों ने खुफिया इनपुट के आधार पर की कार्रवाई
  • नागबेरन त्राल इलाके के जंगलों में हुई मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. नागबेरन त्राल इलाके के जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारे गए तीनों दहशतगर्द, प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे. घटनास्थल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना मिलकर चला रही थी. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना को इस इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की खुफिया इनपुट मिली थी. इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई थी. 

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि 17 अगस्त से ही सुरक्षाकर्मी नागबेरन त्राल के वन क्षेत्र के ऊपरी इलाके और दाचीगाम जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. 20 अगस्त को सुबह 6.45 पर आतंकियों के सही ठिकाने की जानकारी मिली. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर किया गया. इनके पास से दो AK 47, एक SLR और अन्य जंगी सामान बरामद किए गए हैं. 

मारे गए तीन आतंकियों में से एक की पहचान जैश-ए-मोहम्मद आतंकी वकील शाह के तौर पर हुई है. ये वही आतंकी है जिसने बीजेपी नेता राकेश पंडित की गोली मारकर हत्या की थी. 

पुलवामा में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए. ये आतंकवादी, लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार संगठन के एक दस्ते का हिस्सा थे. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया.

Advertisement

और पढ़ें- 19 विपक्षी पार्टियों का ऐलान, 20-30 सितंबर तक केंद्र के खिलाफ देशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गयी. मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है.

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, 'मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान ख्रू के मुसैब मुश्ताक के रूप में हुई है. वह लुरगाम में जावेद अहमद मलिक की हत्या में शामिल था. यह दक्षिण कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार हिज्बुल मुजाहिदीन का दस्ता था.'

पुलिस ने बताया कि दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »