जम्मू कश्मीर: भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों को आतंकी घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एलओसी पर आतंकियों को घुसपैठ करते हुए देखा.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

सुनील जी भट्ट

  • श्रीनगर,
  • 01 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

  • सुरक्षाबलों को मिली खुफिया सूचना
  • घुसपैठ करते हुए एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षाबल आतंकियों की तमाम कोशिश को नाकाम करने के लिए मुस्तैदी से तैनात हैं. इस बीच एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया.

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों को आतंकी घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एलओसी पर आतंकियों को घुसपैठ करते हुए देखा. हालांति एलओसी पर तैनात सुरक्षाबलों ने आतंकियों की इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया. साथ ही एक आतंकी को ढेर भी कर दिया.

Advertisement

जम्मू कश्मीर पुलिस के विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में भीम्बर गली सेक्टर के केरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के करीब एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. जिसके बाद आतंकियों को नियंत्रण रेखा पार करते हुए देखा गया.

इसके बाद भारतीय सेना के सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप एक आतंकी को मार गिराया गया. इसके साथ ही दो मैगजीन के साथ एक एके-47 भी बरामद की गई. वहीं सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »