कश्मीर: त्राल में सेना का प्रहार, अंसार गजवत-उल-हिंद के 6 आतंकी ढेर

त्राल के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान 6 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है.

Advertisement
अंसार गजवत-उल-हिंद के 6 आतंकी ढेर (फाइल फोटो) अंसार गजवत-उल-हिंद के 6 आतंकी ढेर (फाइल फोटो)

शुजा उल हक / अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 22 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

जम्मू और कश्मीर में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई. त्राल के अवंतीपोरा में हुई इस मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए हैं. मारे गए सभी आतंकी अंसार गजवत-उल-हिंद आतंकी समूह से जुड़े हुए थे. इनमें अंसार गजवत-उल-हिंद का डिप्टी चीफ सोलले मोहम्मद भी शामिल है. जबकि अन्य आतंकियों में रसिक अहमद, मीर रूफ अहमद, उमर रमजान, नदीम सैफी और फैसल जावेद शामिल है जो आसपास के इलाकों के ही रहने वाले थे. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है.

Advertisement

आतंकियों ने बस्ती से दूर सेब के एक बगीचे में हाइड आउट बनाया था और सुरक्षाबलों ने ठिकाने का पता लगते ही उस पर धावा बोल दिया. जम्मू-कश्मीर में इस मुठभेड़ के बाद अंसर गजवत उल हिंद का सफाया हो चुका है और अब सिर्फ ग्रुप का प्रमुख जाकिर मूसा ही जिंदा है जो राज्य में सुरक्षा एजेंसियों के हिट लिस्ट में 10 टॉप मोस्ट वांटेड लोगों में अभी भी बना हुआ है. मुठभेड़ के बाद पुलवामा जिले के त्राल और आसपास इलाकों में प्रदर्शन और झड़पें हुई जिसके चलते जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई और बनिहाल से श्रीनगर के बीच चलने वाली ट्रेन सेवा भी रोक दी गई है.

अंसर गजवत-उल-हिंद के आतंकियों की यह तस्वीर सी हाइड आउट में ली गई थी जहां आज मुठभेड़ हुई और तस्वीर में दिखने वाले 9 आतंकियों में से सिर्फ अब 2 ही जिंदा है जिनमें संगठन का प्रमुख जाकिर मूसा एक है.

Advertisement

2018 में 250 से ज्यादा आतंकी ढेर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरमपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी. इस सूचना के बाद शनिवार सुबह सेना, एसओजी और सीआरपीएफ के कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया. त्राल-अवंतीपोरा रोड पर सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने अंसार गजवत-उल-हिंद के 6 आतंकियों को मार गिराया.

बता दें, बीते हफ्ते पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने मोस्ट वॉन्टेड जहूर ठोकर समेत तीन आतंकी मार गिराए गए थे. इस एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों में संघर्ष हो गया था, जिसमें सात स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल थे. इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया था. इस एनकाउंटर के बाद घाटी में माहौल तनाव पूर्ण हो गया था.

पिछले दिनों आए एक रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक 250 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है. पिछले साल यह आंकड़ा 213 था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »