जम्मू एवं कश्मीर: विवादित बयान देने पर महबूबा ने द्राबू को किया बर्खास्त

जम्मू व कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल से वित्त मंत्री हसीब द्राबू को हटाने का निर्णय ले लिया है.

Advertisement
जम्मु-कश्मीर के वित्त मंत्री थे हसीब द्राबू जम्मु-कश्मीर के वित्त मंत्री थे हसीब द्राबू

नंदलाल शर्मा

  • जम्मु व कश्मीर,
  • 12 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य के बारे में विवादित बयान देने पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हसीब द्राबू को सोमवार को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया. महबूबा के करीबी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने द्राबू को हटाने के अपने फैसले के बारे में राज्यपाल एन. एन. वोहरा को एक पत्र भेजकर सूचित कर दिया है.

Advertisement

द्राबू ने यह बयान देकर राजनीतिक विवाद बढ़ा दिया है कि जम्मू एवं कश्मीर की समस्या न तो राजनीतिक समस्या है न ही यह हिंसाग्रस्त राज्य है.

नौ मार्च को नई दिल्ली में 'पीएचडी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' के एक कार्यक्रम में द्राबू द्वारा बयान देने के बाद पीडीपी ने रविवार को उन्हें अपना मत स्पष्ट करने के लिए नोटिस भेजा था.

द्राबू के बयान के बाद , दोनों ने पीडीपी की आलोचना करते हुए कहा था कि यह बयान 'सत्ता में बने रहने के लिए पार्टी द्वारा खुद को राजनीतिक रूप से बेच देने का सबूत है.'

पीडीपी ने रविवार को कहा था कि वह राज्य की समस्या को एक राजनीतिक मुद्दा मानती है और पार्टी अपने अस्तित्व में आने के बाद से ही इसे बातचीत के माध्यम से सुलझाने का लगातार प्रयास करती रही है.

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि द्राबू ने पीडीपी के मुख्य नीतिकर्ता की भूमिका निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन का मसौदा तैयार किया था. साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन से पीडीपी राज्य में सत्ता में आई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »