'सुक्खू ने जिसका किया प्रचार, उसे मिले सिर्फ 650 वोट', जयराम ठाकुर का CM पर तंज

हिमाचल प्रदेश की सियासत में बयानबाज़ी का दौर तेज होता जा रहा है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां मुख्यमंत्री सुक्खू चुनाव प्रचार के लिए गए, वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है.

Advertisement
जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर कसा तंज. (Photo: Screengrab) जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर कसा तंज. (Photo: Screengrab)

सनी धर्मवीर

  • मंडी,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

मंडी में पार्टी के चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हालिया चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को महज 650 वोट मिले और उसकी जमानत भी जब्त हो गई. उन्होंने इसे मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रचार का असर बताते हुए कहा कि अब यह साफ हो गया है कि उनके प्रचार से पार्टी को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो रहा है.

Advertisement

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की जनता भी अब यह समझ चुकी है कि मुख्यमंत्री सुक्खू के दावों और वादों में सच्चाई नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू अपने भाषणों में जनता को गुमराह करते हैं, लेकिन अब लोग उनके बहकावे में नहीं आते. यही कारण है कि कांग्रेस को लगातार चुनावों में झटका लग रहा है. उन्होंने असम का भी उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी मुख्यमंत्री सुक्खू ने चुनाव प्रचार किया, लेकिन पार्टी को कोई खास लाभ नहीं मिला. उनके अनुसार, यह एक ट्रेंड बनता जा रहा है कि जहां सुक्खू प्रचार करते हैं, वहां कांग्रेस कमजोर पड़ जाती है.

जयराम ठाकुर ने ईवीएम पर भी कांग्रेस को घेरा
ईवीएम के मुद्दे पर भी जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि जिस इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, उसी ईवीएम को अब अन्य राज्यों में हार का कारण बताया जा रहा है. उन्होंने इसे कांग्रेस की दोहरी नीति करार दिया और कहा कि जब जीत मिलती है तो ईवीएम पर कोई सवाल नहीं उठाया जाता, लेकिन हार के समय उसी पर आरोप लगाए जाते हैं.

Advertisement

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में कई बार ईवीएम के जरिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए गए हैं, जिनमें अलग-अलग दलों की सरकारें बनी हैं. ऐसे में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना पूरी तरह गलत है. उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है. आने वाले समय में यह सियासी तकरार और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और गरमा सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement