हिमाचल प्रदेश के चंबा में नाले में गिरी बस, 14 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के दूरदराज के इलाके में शुक्रवार शाम एक बस के नाले में गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए.

Advertisement

लव रघुवंशी

  • शिमला,
  • 21 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:45 AM IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के दूरदराज के इलाके में शुक्रवार शाम एक बस के नाले में गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए.

राहत अभियान की निगरानी करने वाले सलोनी के एसडीएम अजय पराशर ने बताया, ‘हादसा उस वक्त हुआ जब बस सांघनी से डलहौजी जा रही थी. सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाने के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. चार अन्य लोगों की अस्पताल में मौत हो गई.’ एसडीएम ने बताया कि मृतकों में आठ लोग स्थानीय थे और दो पंजाब के संगरूर के रहने वाले थे. चार लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है.

Advertisement


बाथरी सिविल हॉस्पिटल में 10 लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई, जिन्हें आगे इलाज के लिए कांगड़ा के टंडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. पराशर ने बताया कि राहत अभियान पूरा हो चुका है और सभी यात्रियों को घटनास्थल से ले जाया गया है. घायलों को बाथरी और बानीखेत के अस्पातल में भर्ती कराया गया.


एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा तत्काल राहत के तौर पर प्रत्येक मृतकों के परिवार को 10,000 रुपये और घायलों को 5,000 रुपये दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और पीड़ितों के परिजनों से शोक संवेदना प्रकट की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »