Advertisement

हिमाचल प्रदेश

भीषण गर्मी के बीच हिमाचल में बर्फ देखने उमड़े सैलानी, रोहतांग- शिंकुला में कई किलोमीटर लंबा जाम

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST
  • 1/8

भीषण गर्मी के बीच हिमाचल में बर्फ देखने के लिए सैलानियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा. मैदानी इलाकों की तपन से राहत पाने के लिए हजारों लोग पहाड़ों की तरफ पहुंचे. शनिवार को करीब 4 हजार पर्यटक वाहन इन ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंच गए, जबकि प्रशासन ने रोहतांग-शिंकुला के पास के लिए सिर्फ 1300 वाहनों को अनुमति दी थी. पार्किंग की जगह कम पड़ने पर लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए, जिससे रास्ते पर दबाव बढ़ गया और कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. बर्फ का मजा लेने आए सैलानी घंटों तक रास्ते में फंसे रहे और परेशानी का सामना करना पड़ा.

  • 2/8

रोहतांग पास और शिंकुला के ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में ताजा बर्फबारी हुई है. यहां अभी भी 10 से 15 फीट तक बर्फ जमी हुई है. यही सफेद बर्फ इस समय सैलानियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई है. इसे देखने के लिए देश भर से लोग खिंचे चले आ रहे हैं.
 

  • 3/8

शनिवार को वीकेंड की छुट्टी का फायदा उठाने के लिए हजारों की तादाद में पर्यटक यहां पहुंच गए. ताजा बर्फ के नजारों का आनंद लेने के लिए लोगों में भारी क्रेज देखने को मिला. मैदानी इलाकों की गर्मी से बचने के लिए लोग भारी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं.
 

Advertisement
  • 4/8

एक साथ हजारों गाड़ियों के पहाड़ों पर पहुंचने की वजह से रोहतांग मार्ग पर गाड़ियों का लंबा तांता लग गया. कई जगहों पर संकरे रास्तों के कारण गाड़ियां चींटी की रफ्तार से रेंगती नजर आईं. इस वजह से गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ.
 

  • 5/8

एक साथ हजारों गाड़ियों के पहाड़ों पर पहुंचने की वजह से रोहतांग मार्ग पर गाड़ियों का लंबा तांता लग गया. कई जगहों पर संकरे रास्तों के कारण गाड़ियां धीमी चलती नजर आईं. इस वजह से गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ.

  • 6/8

भीड़ और प्रदूषण को कंट्रोल में रखने के लिए प्रशासन ने कड़े नियम बनाए हैं. प्रशासन की ओर से रोहतांग पास के लिए रोजाना केवल 1300 वाहनों को ही परमिशन दी जाती है. इस वजह से बाकी बची गाड़ियों को शिंकुला और अन्य ऊंचाई वाले रास्तों की तरफ मोड़ दिया गया, जिससे वहां भी दबाव बढ़ गया.
 

Advertisement
  • 7/8

रोहतांग और आसपास के इलाकों में गाड़ियां खड़ी करने के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है. पार्किंग सुविधा सीमित होने के कारण सैलानी मजबूरी में अपने वाहन सड़क के दोनों किनारों पर पार्क कर रहे हैं. इससे चलने का रास्ता छोटा हो गया है और जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है.
 

  • 8/8

बर्फ का मजा लेने पहुंचे सैलानियों को उस वक्त भारी परेशानी उठानी पड़ी, जब वे पहाड़ों के रास्तों पर घंटों फंसे रहे. छोटे बच्चों और परिवार के साथ आए लोग ट्रैफिक की वजह से काफी परेशान दिखे. मजे की जगह लोगों का काफी समय जाम में ही बीत गया.
 

Advertisement
Advertisement