बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल के कारण हरियाणा के गुरुग्राम में गंभीर संकट पैदा हो गया है. बिजली कटौती की वजह से करीब 36 से 40 घंटों से साइबर सिटी के दर्जनों इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है. आम लोगों को न तो बिजली मिल पा रही है और न ही पानी. इस हड़ताल का सबसे बुरा असर गुरुग्राम के औद्योगिक क्षेत्रों पर पड़ा है. सेक्टर 37, कादीपुर और दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया की सैकड़ों फैक्ट्रियों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है.