हरियाणा के फरीदाबाद में एक स्कूल टीचर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. घटना फरीदाबाद के सिकरौना इलाके की है, जहां आरोपी ने 27 बार चाकू मारकर स्कूल टीचर की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि अमित नाम का आरोपी महिला टीचर को कई दिनों से परेशान कर रहा था. इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में एक नकाबपोश शख्स दिख रहा है. वो स्कूल परिसर में पीड़िता का इंतजार करता नजर आ रहा है. जैसे ही टीचर बाहर आती है आरोपी उसपर चाकू से वार करने लगता है.