गुरुग्राम में डबल मर्डर के गवाह को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में डबल मर्डर के गवाह को धमकाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला 2022 में दो सगे भाइयों की हत्या से जुड़ा हुआ है. इस केस के एक मुख्य गवाह ने दिसंबर 2024 में पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं. धमकी देने वालों ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें गवाह को गवाही देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है यह सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • गुरुग्राम,
  • 14 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने 2022 के दोहरे हत्याकांड के एक गवाह को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी फेसबुक लाइव के जरिए गवाह को धमका रहे थे, ताकि वह अदालत में गवाही न दे सके.

यह मामला 2022 में दो सगे भाइयों की हत्या से जुड़ा हुआ है. इस केस के एक मुख्य गवाह ने दिसंबर 2024 में पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं. धमकी देने वालों ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें गवाह को गवाही देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Advertisement

पुलिस ने गुरुवार को फर्रुखनगर से दो आरोपियों संदीप और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया. पूछताछ में संदीप ने खुलासा किया कि वह मुख्य आरोपी अजय जैलदार का भतीजा है. अजय जैलदार, जो दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, उसने ही अपने भतीजे को गवाह को धमकाने के लिए कहा था. इसी के तहत संदीप और सुरेंद्र ने फेसबुक लाइव किया और गवाह को धमकी दी थी.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या और लोग भी इस साजिश में शामिल थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »