शादीशुदा महिला से प्यार और शादी के खिलाफ थी मां, कलयुगी बेटे ने प्रेमिका के साथ मिलकर खेला खूनी खेल

सोनीपत में एक कलयुगी बेटे ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी. आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी नवीन व जिला सोनीपत निवासी एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नवीन को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

Advertisement
कलयुगी बेटे ने की मां को उतारा मौत के घाट कलयुगी बेटे ने की मां को उतारा मौत के घाट

पवन राठी

  • सोनीपत ,
  • 11 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

हरियाणा के सोनीपत से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं. जहां युवक ने अपनी मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज की.  

Advertisement

यह घटना गांव खेड़ी मनाजात में हुई. यहां रहने वाली निर्मला देवी को उन्हीं के इकलौते बेटे नवीन ने हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि नवीन का एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है और दोनों शादी करना चाहते हैं. लेकिन निर्मला देवी इस शादी के खिलाफ थीं. जिसके चलते मां-बेटे में कई बार विवाद हुआ. बताया जा रहा है कि नवीन और रेखा मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया. 

बेटे ने की चाकू से गोदकर मां की हत्या

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने बताया हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था. लेकिन कुछ देर आरोपी बेटे और उसकी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया. 

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को प्रेमी के साथ अरेस्ट किया

कुण्डली प्रबन्धक इंस्पेक्टर देवेन्दर ने हत्या के मामले मे मुख्य आरोपी नवीन व जिला सोनीपत निवासी एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नवीन को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. गिरफ्तार महिला आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »