जल्द अमीर बनने के लिए लुटेरे बन गए दिल्ली के 6 दोस्त, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने दिल्ली के ऐसे 6 युवकों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने जल्द अमीर बनने के लिए गिरोह बना लिया था और लूटपाट को अंजाम देते थे. पकड़े गए सभी आरोपी एक दूसरे के गहरे दोस्त हैं. इन्होंने सोनीपत में एक ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटपाट की थी और खेतों के रास्ते ट्रक को दिल्ली लाने की कोशिश कर रहे थे.

Advertisement
पकड़े गए सभी लुटेरे पकड़े गए सभी लुटेरे

पवन राठी

  • सोनीपत,
  • 10 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने 6 दोस्तों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो जल्द से जल्द अमीर बनने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. कुंडली थाने की पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले 6 दोस्तों को लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

दरअसल पिछले सप्ताह एक ट्रक चालक का अपहरण कर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. ट्रक में रखे लाखों रुपए की वाशिंग मशीन और फ्रिज को अपराधी लूट ले गए थे. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी और इसी दौरान इस गिरोह के बारे में पता चला.

Advertisement

पुलिस की गिरफ्त में आए लूट के सभी छह आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं और आपस में गहरे दोस्त हैं. इन आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने और जल्द अमीर बनने के लिए लूटपाट करने वाला गिरोह बना लिया था.

आरोपियों ने पिछले सप्ताह पहले तो एक ट्रक चालक को बंधक बनाया और उसके ट्रक को खेतों के रास्ते दिल्ली लाने की कोशिश करने लगे. ट्रक खेत में फंस गया जिसके बाद इन्होंने ट्रक में रखे वाशिंग मशीन और फ्रिज को लूट लिया और वहां से चलते बने. इस दौरान उन्होंने ट्रक चालक को झाड़ियों में फेंक दिया. इन सभी आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर और पूछताछ करेगी.

आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कुंडली थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि इन सभी ने एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इन्होंने पहले तो एक ट्रक चालक को बंधक बनाया और बाद में उसके ट्रक को खेतों के रास्ते दिल्ली ले जाने की कोशिश करने लगे. इस दौरान ट्रक खेत में फंस गया तो अपनी गाड़ी में ट्रक में लदी वाशिंग मशीन और फ्रिज लेकर फरार हो गए.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »