प्रवीण तोगड़िया ने ओवैसी को बताया BJP का मार्केटिंग मैनेजर, लव जिहाद कानून पर कही ये बात

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ओवैसी को बीजेपी का मार्केटिंग मैनेजर है. तोगड़िया ने कहा कि इसके लिए उन्हें (ओवैसी) पैसे मिलते हैं या नहीं यह मैं नहीं जानता, लेकिन वह मुसलमानों के नहीं भारतीय जनता पार्टी के मार्केटिंग मैनेजर हैं.

Advertisement
प्रवीण तोगड़िया (File Photo) प्रवीण तोगड़िया (File Photo)

पवन राठी

  • सोनीपत,
  • 24 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

हरियाणा के सोनीपत पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष और संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ निशाना साधा. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी का मार्केटिंग मैनेजर बता डाला. तोगड़िया ने कहा कि इसके लिए उन्हें (ओवैसी) पैसे मिलते हैं या नहीं यह मैं नहीं जानता, लेकिन वह मुसलमानों के नहीं भारतीय जनता पार्टी के मार्केटिंग मैनेजर हैं. तोगड़िया ने लव जिहाद के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सरकार से एंटी लव जिहाद कानून बनाने की मांग की.

Advertisement

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने इस साल 5 करोड़ हिंदू परिवारों तक पहुंचने का उद्देश्य रखा है, जिसमें इन परिवारों की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य चीजों को ध्यान में रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद इन परिवारों को आर्थिक सहायता भी पहुंचायेगा.

उन्होंने कुश्ती फेडरेशन संघ के अध्यक्ष और पहलवानों के बीच चल रहे तकरार पर कहा कि इस पूरे मसले पर एक कमेटी बना दी गई है और सब को न्याय मिलना चाहिए. वहीं, एलएसी पर बढ़ रही चीनी सेनाओं की गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारत को अब पाकिस्तान से खतरा नहीं है, जबकि भारतीय सेना को हमेशा से चीन के लिए तैयार रखने की आवश्यकता है.

देश में बढ़ते हुए लव जिहाद के मामलों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लव जिहाद एक अति गंभीर विषय है. केंद्र सरकार को एंटी लव जिहाद कानून बनाना चाहिए. उन्होंने बताया कि हम हर शहर में महिला सुरक्षा की ट्रेनिंग दे रहे हैं, जो कि जूडो कराटे वाली ट्रेनिंग नहीं है. बल्कि खतरे को पहले ही भापने वाली ट्रेनिंग है.

Advertisement

धर्म परिवर्तन के बढ़ते हुए मामलों पर प्रवीण तोगड़िया ने बयान देते हुए कहा कि कई राज्यों में इस तरह के कानून बनाए गए हैं, जिसमें हरियाणा भी शामिल है और केंद्र सरकार अगर इसके खिलाफ कानून बनाती है तो यह अन्य राज्यों के लिए अच्छा होगा. बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धा के नाम पर केवल हिंदुओं को ही टारगेट किया जा रहा है. 

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के कुछ हिंदू विरोधी लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जबकि विशेष समुदाय के लोगों के पास कोई पैसा लेकर आज तक नहीं गया है, उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने की तरफ एक कदम भी आगे बढ़ा है और अभी हजारों किलोमीटर आगे बढ़ना है उन्होंने कहा कि 2024 में हम हिंदुओं को जगाने का काम करेंगे और जो सच्चा हिंदू होगा उसे जिताने का काम किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »