नूंह में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप, 5 युवकों ने घर से अगवा कर बनाया हवस का शिकार

हरियाणा के नूंह में एक 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. सबसे बड़ी बात इस कृत्य को अंजाम लड़की के पड़ोस में किराना की दुकान संचालित करने वाले और उसके दोस्तों ने दिया.

Advertisement
गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस. (Photo: Representational ) गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • गुरुग्राम,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

हरियाणा के नूंह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 16 साल की एक लड़की को 5 युवकों ने किडनैप कर लिया. फिर उसके साथ गैंगरेप किया. इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

लड़की के पिता के मुताबिक 6 जून को सुबह 5 बजे जब वे जागे तो उनकी बेटी घर से गायब थी. उन्होंने बताया कि बाद में कुछ लोग उसे मोटरसाइकिल से घर छोड़ गए. जब उन्होंने उससे पूछा कि वह कहां थी, तो लड़की ने बताया कि शौकीन नाम के एक व्यक्ति के पास. आरोपी की पहले उसके घर के पास किराने की दुकान थी. पिता के मुताबिक आरोपी के पास बेटी की प्राइवेट वीडियो भी थे. जिसे वायरल करने की धमकी देने के नाम पर बेटी के साथ रेप किया गया.

Advertisement

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर महिला पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि शौकीन के अलावा चार और लोगों पर भी लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. शिकायत के अनुसार लड़की ने आरोप लगाया कि 5 जून को उसे जंगल ले जाया गया और वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपियों में से एक नाबालिग है. वहीं बाकी अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार लिया जाएगा. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

घटना के बाद इलाके में तनाव की भी स्थिति बन गई थी. फिलहाल अब स्थिति सामान्य है. एहतियातन इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »