सोनिपत: 1 हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद, युवक ने चाकू मारकर किया ताऊ के बेटे का मर्डर

सोनिपत की सुंदर सांवरी कॉलोनी में पैसे के लेन-देन को लेकर भाई ने भाई की हत्या कर दी. आरोपी आशु ने 1हजार रुपये के विवाद में अपने ताऊ के बेटे विजय पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पवन राठी

  • सोनीपत ,
  • 19 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

हरियाणा के सोनिपत जिले की सुंदर सांवरी कॉलोनी में मामूली पैसों के लेन-देन पर हुए झगड़े में खून बह गया. 17 फरवरी को आशु नाम के युवक ने अपने ताऊ के बेटे विजय पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सुंदर सांवरी कॉलोनी के डेहा बस्ती में रहने वाले विजय और आशु के बीच 1 हजार रुपये को लेकर कहासुनी हुई थी. विजय के बड़े भाई सोनू की पत्नी ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया और मामला खत्म हो गया. लेकिन रात में जब विजय अपने दोस्त मोनू के साथ गली में खड़ा था, तभी आशु फिर से वहां पहुंचा और कहासुनी करने लगा.

युवक ने चाकू से वार कर किया भाई का मर्डर 

झगड़ा बढ़ते ही आशु ने गुस्से में आकर विजय की छाती पर चाकू से वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल विजय लहूलुहान होकर नाली में गिर पड़ा. परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के अनुसार, आरोपी आशु घटना के बाद फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे कोट मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस उससे पूछताछ करेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि 1 हजार रुपये के लिए रिश्तों में इतनी दूरियां आ गईं कि एक भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »