गुरुग्राम में नकली डॉक्टर बनकर MTP किट बेचने वाला गिरफ्तार, 8 महीने से कर रहा था इलाज

गुरुग्राम में एक व्यक्ति करीब आठ महीनों से नकली डॉक्टर बनकर मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज कर रहा था. स्वास्थ्य विभाग ने 'डिकॉय ऑपरेशन' चलाकर इस मामले का पर्दाफाश किया.

Advertisement
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. (Photo: Representational ) पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • गुरुग्राम,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:52 AM IST

गुरुग्राम के एक गांव में डॉक्टर बनकर मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) किट गैर-कानूनी रूप से बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी की पहचान दिल्ली के रहने वाले विकास के तौर पर हुई है. जानकारी के मुताबिक, वह घाटा गांव में 'न्यू दीपक मेडिकोस' नाम के मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहा था. 

Advertisement

उसके पास कोई मेडिकल डिग्री या योग्यता नहीं थी और वह बिना सही मेडिकल सलाह के गर्भवती महिलाओं को MTP किट दे रहा था. बता दें, यह मामला तब सामने आया जब डिप्टी सिविल सर्जन और नोडल ऑफिसर देवेंद्र सिंह सोलंकी ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई.

जानकारी की पुष्टि करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक 'डिकॉय ऑपरेशन' चलाया और एक महिला को चिह्नित नोट देकर मेडिकल स्टोर पर भेजा. आरोप है कि उसने महिला को बिना सही प्रिस्क्रिप्शन के MTP किट दी और प्रेग्नेंसी खत्म करने का तरीका भी बताया.

विकास को जल्द ही मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसके पास से किट और डिकॉय मनी बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी के पास न तो कोई मेडिकल डिग्री थी और न ही कोई सही मेडिकल योग्यता. वह लगभग आठ महीने से मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज कर रहा था.

जांच में यह भी पता चला कि वह मेडिकल स्टोर के मालिक और फार्मासिस्ट की जानकारी में ये काम किया जा रहा था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »