राम रहीम की पैरोल पर अंशुल छत्रपति बोले- गवाहों को जान का खतरा, कोर्ट में करूंगा अपील'

गुरमीत राम रहीम के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले पत्रकार अंशुल छत्रपति ने कहा कि राम रहीम के जेल से बाहर आने से गवाहों को जान का खतरा है. वह जल्द ही इस मामले में कोर्ट में अपील करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि राम रहीम को पैरोल देकर हरियाणा सरकार राम रहीम की मदद कर रही है. सत्ता पक्ष की मदद से ही अब दोबारा से डेरा प्रेमियों के हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के इरादे भी बुलंद हो रहे हैं.

Advertisement
राम रहीम की पैरोल पर अंशुल छत्रपति ने जताई आपत्ति राम रहीम की पैरोल पर अंशुल छत्रपति ने जताई आपत्ति

बलजीत सिंह

  • सिरसा,
  • 30 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:45 PM IST

डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख और रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम इन दिनों पैरोल पर जेल से बाहर है. इस पर सियासी गलियारों में विरोध रहा है. इसी बीच राम रहीम के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले पत्रकार अंशुल छत्रपति ने भी आपत्ति जताई है.

अंशुल छत्रपति ने हरियाणा सरकार को खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने कहा कि राम रहीम के जेल से बाहर आने से गवाहों को जान का खतरा है. जल्द ही वह इस मामले में कोर्ट का रुख करेंगे.

Advertisement

अंशुल छत्रपति ने कहा कि डेरा प्रमुख राम रहीम और डेरा अनुयायियों का चरित्र लोगों को धमकियां देने वाला रहा है. राम रहीम को पैरोल देकर हरियाणा सरकार राम रहीम की मदद कर रही है. सत्ता पक्ष की मदद से ही अब दोबारा से डेरा प्रेमियों के हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के इरादे भी बुलंद हो रहे हैं. डेरा प्रेमी एक बार फिर हिंसक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं. 

गौरतलब है कि राम रहीम यौन शोषण, पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्या मामले में पिछले 5 सालों से जेल में है. अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है. दिवाली से पहले 15 अक्टूबर को राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दी गई थी. 

पैरोल मिलने के बाद राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम में रह रहा है. बताया जाता है कि राम रहीम के परिवार के लोग और हनीप्रीत भी उसके साथ ही है. इन दिनों वह ऑनलाइन सत्संग कर रहा है. 

Advertisement

राम रहीम की पैरोल को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी को लीगल नोटिस भेजा है. उन्होंने राम रहीम की पैरोल तत्काल रद्द करने की मांग की है. इसके अलावा राम रहीम के दिवाली पर रिलीज गाने 'नित दी दिवाली' पर रोक लगाने की मांग भी की है. एडवोकेट ने कहा कि पैरोल पर बाहर आए डेरा प्रमुख को लोकप्रियता हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »