स्कूटी से जा रही युवती को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, पीड़िता गुरुग्राम में चलाती है ब्यूटी पार्लर

गुरुग्राम (Gurugram) के द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार बदमाशों (miscreants) ने स्कूटी से जा रही युवती को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद युवती को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement
पीड़ित युवती. (File) पीड़ित युवती. (File)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 09 जून 2024,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

हरियाणा में गुरुग्राम (Gurugram) के राजेंद्र पार्क थाना एरिया में द्वारका एक्सप्रेस-वे (Dwarka Expressway) पर स्कूटी सवार युवती को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घायल युवती को आसपास मौजूद कैब चालकों ने आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसी के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

द्वारका एक्सप्रेस-वे (Dwarka Expressway) पर गोली लगने से घायल हुई युवती की पहचान पल्लवी शर्मा के रूप में हुई है. पल्लवी की शादी कुछ वर्ष पहले चंडीगढ़ में हुई थी. कुछ साल से वह अपने बच्चों के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-102 के ऋद्धि-सिद्धि अपार्टमेंट में रह रही थी. यहां वह ब्यूटी पार्लर (beauty Parlour) का काम कर रही थी. हमलावर कौन है और किस रंजिश के चलते युवती पर जानलेवा हमला किया, गुरुग्राम पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: Auraiya: ससुराल गया, बाइक की डिक्की से तमंचा निकाला और पत्नी पर झोंक दिया फायर, फिर खुद के सिर में मारी गोली

बताया जा रहा है कि रात करीब सवा 9 बजे पल्लवी किसी काम से अपनी स्कूटी पर सवार होकर द्वारका एक्सप्रेस-वे के रास्ते जा रही थी. जब वह सेक्टर 102 पर बने पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी. गोली मारने वाले बाइक पर सवार दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था. आरोपी ने पीछे से महिला को गोली मारी, जो कमर पर लगते हुए पेट से होकर बाहर निकल गई.

Advertisement

कैब ड्राइवरों ने अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद पास में मौजूद कैब ड्राइवरों ने युवती को तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. घायल महिला के पिता राज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस से मामले की सूचना मिली थी. इसके बाद तुरंत गुरुग्राम में अस्पताल पहुंचा हूं.

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि अभी फिलहाल वारदात के कारणों का पता नहीं लग पाया है. आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. घायल महिला के होश में आने के बाद ही पता लग पाएगा कि वारदात के कारण क्या थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »