गुजरात के सूरत शहर के अमरोली क्षेत्र में दो परिवारों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक एक बड़े खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. इस खूनी झड़प में करीब 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हालात को देखते हुए पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों पर नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस के लाठीचार्ज करते ही मौके पर भगदड़ मच गई और स्थिति को धीरे-धीरे काबू में किया गया. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है