गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सरकार की अपील के बावजूद पैनिक का माहौल बना हुआ है. अहमदाबाद समेत कई शहरों में लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं और टंकी फुल कराने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं. बीते 24 घंटों में सामान्य से ज्यादा खपत होने के कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म भी हो गया है. पेट्रोल पंप एसोसिएशन और प्रशासन लगातार लोगों से घबराहट में खरीदारी न करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही. हालात संभालने के लिए कई जगह पुलिस की मदद भी ली जा रही है.