NEET एग्जाम के लिए पश्चिम रेलवे चलाएगा 6 स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और बुकिंग डिटेल

NEET Special Trains: नीट 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे की ओर से अहमदाबाद-मुंबई, ओखा-गांधीनगर और भावनगर-गांधीग्राम के बीच छह स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. इन ट्रेनों में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे.

Advertisement
Western Railway to run NEET exam special trains (File Photo- ITG) Western Railway to run NEET exam special trains (File Photo- ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

पश्चिम रेलवे ने 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान लिया है.  अहमदाबाद-मुंबई, ओखा-गांधीनगर और भावनगर-गांधीग्राम स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

पश्चिम रेलवे के मुताबिक, NEET-2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए 20-21 जून को विशेष किराए पर तीन जोड़ी यानी 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

Advertisement

आइए देखते हैं इन नीट स्पेशल ट्रेनों का टाइम शेड्यूल...

1. ट्रेन संख्या 09472/09471 मणिनगर–बांद्रा टर्मिनस-मणिनगर स्पेशल [02 फेरे]

ट्रेन संख्या 09472 मणिनगर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल शनिवार, 20 जून 2026 को मणिनगर से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 09471 बांद्रा टर्मिनस–मणिनगर स्पेशल शनिवार, 20 जून 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 21:15 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार, 21 जून 2026 को 06:00 बजे मणिनगर पहुंचेगी.

किन स्टेशनों पर रुकेगी ये ट्रेन?
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में आणंद, विश्वामित्री, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी. इस ट्रेन में स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच होंगे.

2. ट्रेन संख्या 09554/09553 ओखा–गांधीनगर कैपिटल-ओखा स्पेशल [02 फेरे]

ट्रेन संख्या 09554 ओखा–गांधीनगर कैपिटल स्पेशल शनिवार, 20 जून 2026 को ओखा से प्रातः 05:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 15:00 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी.

Advertisement

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09553 गांधीनगर कैपिटल–ओखा स्पेशल रविवार, 21 जून 2026 को गांधीनगर कैपिटल से 20:55 बजे प्रस्थान करेगी तथा सोमवार, 22 जून 2026 को 06:40 बजे ओखा पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में द्वारका, भाटिया, खंभालिया, कानालुस, जामनगर, हापा, पड़धरी, राजकोट, वांकानेर, थान, मूली रोड, सुरेन्द्रनगर, वीरमगाम, आंबली रोड एवं चांदलोडिया बी स्टेशनों पर ठहरेगी. इस ट्रेन में स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच होंगे.

3. ट्रेन संख्या 09254/09253 भावनगर टर्मिनस–गांधीग्राम-भावनगर टर्मिनस स्पेशल [02 फेरे]

ट्रेन संख्या 09254 भावनगर टर्मिनस–गांधीग्राम स्पेशल शनिवार, 20 जून 2026 को भावनगर टर्मिनस से 11:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 16:10 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी.

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09253 गांधीग्राम–भावनगर टर्मिनस स्पेशल रविवार, 21 जून 2026 को गांधीग्राम से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा सोमवार, 22 जून 2026 को 00:35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में भावनगर परा, सिहोर, धोला, बोटाद, धंधुका, धोलका, बावला एवं सरखेज स्टेशनों पर ठहरेगी. इस ट्रेन में स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच होंगे.


बता दें कि ट्रेन संख्या 09472/09471,09554/09554 एवं 09254/09253 की बुकिंग 19 जून, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी. ट्रेनों से संबंधित अधिक जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in के जरिए भी हासिल की जा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »