गर्लफ्रेंड का किसी और से अफेयर है... शक हुआ तो बॉयफ्रेंड ने मार डाला, चादर के टैग से सुलझी मर्डर मिस्ट्री

वडोदरा में मेहंदी लगवाने के बहाने घर से निकली युवती की मौत ने सनसनी फैला दी. कई घंटे तक लापता रहने के बाद उसका शव सुनसान इलाके में मिला. पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी. शक, गुस्सा और जुनून में आरोपी ने कंप्यूटर के तार से उसका गला घोंट दिया, लेकिन शव पर मिली एक चादर और उसके टैग ने पूरे मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर दिया.

Advertisement
वारदात को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस. (Photo: Screengrab) वारदात को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस. (Photo: Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • वडोदरा ,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

वडोदरा में मेहंदी लगवाने की बात कहकर घर से निकली एक युवती की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है. पुलिस ने युवती के प्रेमी को अरेस्ट किया है, जिसने शक और गुस्से में कंप्यूटर के तार से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी. जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि युवती का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची.

Advertisement

यह मामला वडोदरा के अंकोडिया इलाके का है, जहां 4 मई को एक युवती का शव मिला था. बाद में उसकी पहचान हुई तो जांच शुरू की गई. मृतका के परिजनों के मुताबिक, लड़की एक दिन पहले यानी 3 मई को मेहंदी लगवाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिवार ने कई बार फोन किया, मगर उसका मोबाइल बंद मिला.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अज्ञात युवती के शव की तस्वीर वायरल हुई. संदेह होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: गुनाह, गवाह और 35 साल का इंतजार... प्रेमिका की 'रूह' ने बेनकाब किया 'कातिल' प्रेमी का राज? हैरान कर देगी कहानी

जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से एक चादर मिली, जिस पर टैग लगा हुआ था. यही टैग पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ. वडोदरा एसपी सुशील अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने शहर के अलग-अलग डीमार्ट स्टोर्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच में पता चला कि यह चादर घटना से दो दिन पहले एक युवक ने खरीदी थी.

Advertisement

सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहन परमार के रूप में हुई है, जो बोडेली का रहने वाला है और शहर के एक कैफे में काम करता था. मृतका उसी कैफे के सामने एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी. दोनों पिछले पांच-छह महीनों से रिलेशनशिप में थे.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसे शक था कि लड़की का किसी और युवक से भी संबंध है. इसी शक में उसने हत्या की साजिश रची. पुलिस के मुताबिक, रोहन ने करीब पांच दिन पहले हत्या की योजना बना ली थी. 3 मई को उसने युवती को अंकोडिया इलाके के एक मिनी वाटर पार्क में मिलने बुलाया. वहां से वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया. दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद शुरू हो गया. इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने लैपटॉप चार्जर यानी कंप्यूटर के वायर से उसका का गला घोंट दिया.

हत्या के बाद आरोपी ने शव को चादर में लपेटा और सुनसान इलाके में फेंक दिया. इसके बाद उसने लड़की का मोबाइल बंद कर दिया और फरार हो गया. पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को नेत्रंग इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने प्लानिंग से हत्या को अंजाम देने की कोशिश की थी. चादर पर लगे डीमार्ट टैग से पुलिस को सुराग मिल गया और उसे पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement