'तुम्हारे नाम से पार्सल विदेश जा रहा...' साइबर ठगों ने बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिए 90 लाख रुपये

गुजरात के वडोदरा (Vadodara) में साइबर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने साइबर क्राइम (cyber crime) के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति को धमकी देकर उनके खाते से 90 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस ने आरोपियों को अहमदाबाद से पकड़ा है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Aajtak) पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Aajtak)

दिग्विजय पाठक

  • वडोदरा,
  • 10 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

वडोदरा पुलिस ने साइबर क्राइम के बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों ने एक बुजुर्ग को डिजिटल तरीके से फंसाकर उनके बैंक खाते से 90 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. साइबर ठगों ने बुजुर्ग को डिजिटल तरीके से अरेस्ट कर लिया था. बुजुर्ग से कहा था कि तुम्हारे नाम से एक पार्सल विदेश जा रहा था, उसमें ड्रग्स मिला है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना करेलीबाग इलाके में रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी भूपेंद्र शाह के साथ हुई. आरोपियों ने उन्हें कॉल कर यह दावा किया कि उनके नाम से विदेश में एक पार्सल भेजा गया है, जिसमें ड्रग्स पाए गए हैं. इस बात को सुनकर भूपेंद्र डर गए और साइबर ठगों ने इसी डर का फायदा उठाया. ठगों ने डरावनी कहानी में फंसाकर बुजुर्ग से लाखों रुपये ठग लिए.

यह भी पढ़ें: रूस ने साइबर क्राइम के बड़े नेटवर्क का किया खात्मा, ग्लोबल कॉल सेंटर स्कैम के जरिए ठगे गए थे 1 लाख लोग

जब बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और तकनीकी टीम की मदद से अहमदाबाद के कुबेरनगर के रहने वाले प्रशांत सारंग और नरोडा के हिमांशु वाघेला को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पुलिस ने जब इस मामले की जांच पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपियों के बैंक खातों में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे. इस मामले में एसीपी मयूरसिंह राजपूत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है. उनके खातों की विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी मामलों के उजागर होने की संभावना जताई है. साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि वे अज्ञात कॉल्स से सतर्क रहें और अपने बैंकिंग डिटेल्स किसी से साझा न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »