शेरनियों ने शावकों को सिखाई पेड़ से पंजे तेज करने की अनोखी कला, वीडियो वायरल

सासन गिर जंगल से दो बेहद दुर्लभ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें एक शेर का शावक बड़ी सहजता से पेड़ पर चढ़ता दिख रहा है. यह दृश्य इतना अनोखा था कि पास खड़ी शेरनियां भी घबराई नजर आईं. विशेषज्ञों के अनुसार शावक को खतरे से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ना सिखाया जाता है.

Advertisement
पेड़ पर चढ़ते दिखे शेर के शावक (Photo: Screengrab) पेड़ पर चढ़ते दिखे शेर के शावक (Photo: Screengrab)

भार्गवी जोशी

  • जूनागढ़ ,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

सासन गिर जंगल से दो ऐसे बेहद दुर्लभ और रोमांचक वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो ने वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों को हैरान कर दिया है. पहले वीडियो में एक शेर का शावक बड़ी सहजता से पेड़ पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. यह दृश्य इतना अनोखा था कि पास खड़ी दोनों शेरनियां भी घबराई हुई दिखाई दीं. ऐसा लग रहा था कि शावक पेड़ पर चढ़ तो गया है लेकिन अब उतर नहीं रहा और ऊपर बैठकर मजे ले रहा है.

Advertisement

दूसरे वीडियो में भी शेर का शावक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करता दिख रहा है. अब जब उसे यह कला आ गई तो वह खुश नजर आ रहा है. आमतौर पर शेर या उनके बच्चे पेड़ पर चढ़ते नहीं देखे जाते, इसलिए यह घटना बेहद दुर्लभ मानी जा रही है. जानकारी के अनुसार, यह दोनों वीडियो सासन गिर के सिंह दर्शन क्षेत्र के एक रूट पर एक पर्यटक के मोबाइल कैमरे में कैद हुए हैं. अब ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

शावक बड़ी सहजता से पेड़ पर चढ़ता दिखा

वन विशेषज्ञों और वन अधिकारियों का कहना है कि शेर अक्सर अपने पंजों को तेज करने के लिए पेड़ के तने का उपयोग करते हैं. शावक का इस तरह ऊपर तक चढ़ना स्वाभाविक है. जब माता शिकार करने जाती है, तब खतरे के समय शावकों को अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ना सिखाया जाता है.

Advertisement

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि शेरनी शावकों को अपने पंजों और नख के जरिए पेड़ पर चढ़ना सिखा रही है. सासन गिर से सामने आए यह दृश्य न सिर्फ मनोरंजक हैं, बल्कि गिर के वन्यजीवन की खूबसूरती को भी दर्शाते हैं. पर्यटकों को ऐसे नजारे देखकर रोमांच हुआ क्योंकि शेर के शावकों को इस तरह पेड़ पर चढ़ते शायद ही किसी ने देखा होगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement