मैंने कुछ नहीं किया... चीखता रहा मां का Live-in-Partner, बेटे ने बीच सड़क चाकू से गोदा

गुजरात के राजकोट जिले में रिश्तों की रंजिश ने दिनदहाड़े खूनी वारदात का रूप ले लिया. मां के 12 साल पुराने लिव-इन रिश्ते से नाराज बेटे ने बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जबकि आरोपी वारदात के कुछ घंटों के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Advertisement
 मां के Live-in-Partner को बेटे ने चाकू से गोदा (Photo: itg) मां के Live-in-Partner को बेटे ने चाकू से गोदा (Photo: itg)

रौनक मजीठिया

  • राजकोट,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर शहर के कणकिया प्लॉट इलाके में 35 साल के कमलेश वाघेला नामक व्यक्ति की दिनदहाड़े सरेआम चाकू के ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई. यह घटना मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को हुई. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

मामले में मृतक के 25 साल के छोटे भाई कपिल वाघेला ने जयंत वाघेला नाम के युवक के खिलाफ राजकोट ग्रामीण के जेतपुर सिटी पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 103(1) समेत अन्य धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर जेतपुर सिटी पुलिस ने आरोपी जयंत वाघेला को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की मां के साथ लिव-इन में रहता था मृतक

पुलिस को दी गई शिकायत में कपिल वाघेला ने बताया कि उसके बड़े भाई कमलेश वाघेला पिछले कई वर्षों से जयंत की मां नीता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. यह संबंध जयंत के पिता कालू वाघेला के जीवित रहते ही शुरू हुआ था. इसी बात का मन में रंजिश रखते हुए 7 जुलाई 2026 को जयंत ने कमलेश की हत्या कर दी.

Advertisement

जेतपुर सिटी पुलिस स्टेशन के PI ए. डी. परमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमलेश और नीता पिछले 12 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे. इस दौरान मृतक कमलेश वाघेला ने नीता की बेटी की भी शादी करवाई थी. वहीं, नीता के अन्य दो बेटे राजकोट के कोठारिया इलाके में रहते हैं, जिनमें से जयंत ने कमलेश की हत्या की है.

सरेआम चाकू के 5 से अधिक वार

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक कमलेश वाघेला मजदूरी का काम करता था और कणकिया प्लॉट इलाके में ही रहता था. उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चाकू के 5 से अधिक वार किए गए थे.

सोशल मीडिया पर वायरल CCTV फुटेज के ऑडियो में साफ सुनाई देता है कि घायल कमलेश वाघेला आसपास मौजूद लोगों से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा है. साथ ही वह आरोपी जयंत वाघेला से भी रहम की अपील करता दिखाई देता है. कमलेश कहता सुनाई देता है,'मैंने किसी का कुछ नहीं किया है.' वहीं, जवाब में जयंत कहता है,'मैंने तुम्हें मना किया था कि नहीं?' CCTV फुटेज में जयंत के साथ एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है. वह व्यक्ति कौन है, इसे लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »