मामी- भांजे की Whatsapp चैट देख बौखलाया...गिड़गिड़ाती रही बच्ची, काट डाला पत्नी का गला

गुजरात के पंचमहाल जिले के हालोल में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया. पत्नी पर रिश्ते को लेकर संदेह के बीच हुए विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई. घटना के समय घर में बच्चे भी मौजूद थे. वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंच गया.

Advertisement
गिड़गिड़ाती रही बेटी, पिता ने काट डाला पत्नी का गला (Photo: itg) गिड़गिड़ाती रही बेटी, पिता ने काट डाला पत्नी का गला (Photo: itg)

ब्रिजेश दोशी

  • पंचमहाल,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे की नींव होता है. लेकिन जब इस नींव पर शक होता है, तो पूरा परिवार ताश के पत्तों की तरह बिखर जाता है. गुजरात में पंचमहल के हालोल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपका दिल कांप उठेगा. एक मामी और भांजे के बीच कथित प्रेम प्रसंग के शक ने एक खुशहाल परिवार को तबाह कर दिया.

Advertisement

पंचमहल जिले के हालोल शहर की यमुनानगर सोसाइटी में देर रात एक भयानक और खूनी खेल खेला गया था. यह वही घर है जहां पृथ्वीराज चौहान और उनकी पत्नी दीपिका अपने दो बच्चों के साथ रहते थे. जहां कभी एक खुशहाल परिवार की चहल-पहल थी, आज इस घर में सिर्फ चीखें, खून और एक असहनीय सन्नाटा छाया हुआ है.

पति के हाथ लगी मामी- भांजे की व्हाट्सएप चैट

एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं और अपनी ही पत्नी को हमेशा के लिए मौत के घाट उतार दिया. पुलिस शिकायत के अनुसार, दीपिका का पृथ्वीराज की बहन के बेटे आकाश, यानी अपने भांजे के साथ पिछले चार सालों से कथित प्रेम संबंध था. भांजे और मामी के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत पृथ्वीराज के हाथ लग गई और यही बातचीत दीपिका की मौत का कारण बनी. नाजायज संबंधों के शक के चलते घर में अक्सर झगड़े होते थे, जिनका अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ.

Advertisement

गिड़गिड़ाती रही 14 साल की बेटी

जिस उम्र में परिवार के बच्चों को मां के प्यार और पिता के संरक्षण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी उम्र में उन्होंने दुनिया का सबसे भयानक मंजर देखा. 14 साल की बेटी की मौजूदगी में, पृथ्वीराज ने उसकी मां दीपिका की जान ले ली. बेटी अपने पिता के आगे गिड़गिड़ाती रही- पापा, मां मर गई, तो मैं भी नहीं रहूंगी, लेकिन मानो किसी शैतान ने पृथ्वीराज  को अपने वश में कर लिया हो,. बेटी की चीखों और गुहारों को अनसुना करते हुए, उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला काट दिया. माँ की आखिरी चीखें और बच्चों का रोना बंद दीवारों के भीतर दब गया.  

हत्या कर खुद पहुंच गया थाने

हैरानी तो ये है कि हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद पृथ्वीराज भागा नहीं, बल्कि सीधे हलोल टाउन पुलिस स्टेशन पहुंचा. यहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने एफएसएल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से सबूत जुटाए हैं. दीपिका के पिता जसवंतभाई सोलंकी की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने हत्यारे पति पृथ्वीराज के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पिछले चार सालों से दीपिका और पृथ्वीराज के भांजे आकाश के बीच नाजायज संबंध थे जिसकी वजह से घर में काफी झगड़ा होता था. पति ने अपनी पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की क्योंकि उनके बच्चे बड़े हो रहे थे वैसै में यह नाजायज संबंध परिवार के बरबाद कर देंगे. फिर भी पत्नी नहीं मानी और जब एक रोजद आरोपी पति के हाथ व्हाट्सएप चैट लग गई तो उसने हत्या करने का फैसला किया.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »