चुनाव के बीच गुजरात में 'ओखी' पर सियासत, हार्दिक का तंज-प्रशासन साहब की सेवा में लगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, गुजरात में ओखी तूफान दस्तक दे सकता है, बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो प्रभावित लोगों की मदद करें. हमारे कार्यकर्ता हर मुमकिन मदद के लिए तैयार रहें और जनता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हों.

Advertisement
गुजरात में दस्तक दे सकता है तूफान गुजरात में दस्तक दे सकता है तूफान

अनुग्रह मिश्रा

  • अहमदाबाद,
  • 05 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

गुजरात में विधानसभा चुनाव के बीच चक्रवाती तूफान ओखी पर भी सियासत शुरू हो गई है. दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में तबाही मचाने के बात साइक्लोन OCKHI अब गुजरात की ओर बढ़ रहा है. इस साइक्लोन से मुंबई और आसपास का इलाका भी प्रभावित है. तूफान की वजह से गुजरात में चुनावी प्रचार पर भी ब्रेक लग गया है, आज होने वाली बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वसुंधरा राजे की रैली को भी ओखी की वजह से रद्द कर दिया गया है.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, गुजरात में ओखी तूफान दस्तक दे सकता है, बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो प्रभावित लोगों की मदद करें. हमारे कार्यकर्ता हर मुमकिन मदद के लिए तैयार रहें और जनता के साथ. पीएम ने देशभर के तूफान प्रभावित इलाकों में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है.

ओखी तूफान पर गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील तो की लेकिन बीजेपी और सरकार को भी नहीं बख्शा. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गुजरात में ओखी नाम का समुद्री तूफ़ान आने की संभावना हैं, सभी सलामत स्थान पर चले जाए, प्रशासन के भरोसे ना रहें, क्योंकि प्रशासन साहब की सेवा में लगा हैं'.

ऐसा अनुमान है कि 5 दिसंबर को मध्य रात्रि के दौरान साइक्लोन OCKHI सूरत के पास के तौर पर पार करेगा. इस आशंका के मद्देनजर मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के समुद्र तटीय इलाकों को पहले ही आगाह कर दिया है. इन इलाकों में मछुआरों को समंदर में ना जाने की सलाह दी गई है. इसे अति भीषण समुद्री चक्रवात की कैटेगरी में रखा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »