Gujarat: खेड़ा में करंट से मां और दो बच्चों की मौत, दादी घायल, 2 साल की मीरा को बचाने में गई जान

खेड़ा के डाकोर के आगरवा गांव में खेत में करंट लगने से मां और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. 2 साल की मीरा को बचाने गई मां गीताबेन और 8 साल के भाई दक्षेस भी करंट की चपेट में आ गए. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादी गंभीर रूप से घायल हैं.

Advertisement
करंट लगने से मां और उसके दो बच्चों की मौत करंट लगने से मां और उसके दो बच्चों की मौत

ब्रिजेश दोशी

  • खेड़ा,
  • 01 मई 2025,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

खेड़ा जिले के डाकोर के आगरवा गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. खेत में लगे करंट ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब खेत में पानी देने के लिए कुएं का इस्तेमाल किया जा रहा था. करंट फैलने की वजह का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है. 

परिवार की दो साल की बच्ची मीरा खेत में बने शेड में थी. उसी दौरान वहां करंट फैला हुआ था, जैसे ही मीरा ने लोहे का कुछ छुआ, उसे जोर का करंट लगा. मीरा को तड़पते देख मां गीताबेन (39) और 8 साल का भाई दक्षेस उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

करंट लगने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत

मीरा की दादी ने तीनों को करंट लगते देखा तो वह लकड़ी लेकर उन्हें छुड़ाने पहुंची, लेकिन करंट इतना तेज था कि दादी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शवों को पोस्टमार्टम भेजने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और आकस्मिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि करंट किस वजह से फैला. इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »