अंकिता बनकर पुरुषों को फंसाने वाले गैंग का पर्दाफाश, महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार

साबरकांठा पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो युवतियों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डेरोल-हिम्मतनगर हाईवे पर जगदीश प्रजापति से मारपीट और मोबाइल लूट की घटना के बाद उनकी मौत हो गई थी. जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोगों को होटल या सुनसान जगह बुलाता और लूटपाट करता था.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Screengrabs) पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Screengrabs)

ब्रिजेश दोशी

  • साबरकांठा,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है और दो युवतियों समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डेरोल-हिम्मतनगर हाईवे पर हुई लूट और गैर-इरादतन हत्या के मामले की जांच के दौरान इस पूरे हनीट्रैप रैकेट का खुलासाबरकांठा पुलिस ने लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक सा हुआ. 

ऐसे फंसाते थे हनीट्रैप में
जानकारी के अनुसार डेरोल-हिम्मतनगर हाईवे पर एक्टिवा से जा रहे जगदीश प्रजापति पर चार लोगों ने हमला कर उनका मोबाइल फोन लूट लिया था. घटना के सदमे से उनका ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान पुलिस ने हाईवे और होटलों के CCTV फुटेज खंगाले. 

Advertisement

फुटेज में डेरोल एक युवती के साथ होटल में दिखाई दिए थे. इसके बाद पुलिस ने उस युवती की गतिविधियों पर नज़र रखी. मुखबिर से मिली जानकारी से पता चला कि युवती अपने साथियों के साथ दो कारों में हिम्मतनगर-इडर होते हुए उदयपुर की ओर जाने वाली है. पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों कारों को पकड़ लिया. युवती से पूछताछ के दौरान पूरे हनीट्रैप रैकेट का पर्दाफाश हुआ. पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सरगना सोशल मीडिया पर युवतियों के नाम से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाता था. इसके बाद, अधिक उम्र के पुरुषों से दोस्ती की जाती थी और व्हाट्सएप कॉल व चैटिंग के जरिए संपर्क बढ़ाया जाता था.

होटल या फिर सुनसान जगह पर बुलाकर करते थे लूटपाट
बाद में उन्हें होटल या किसी सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया जाता था, हनीट्रैप में फंसाया जाता था और मारपीट करके लूटपाट की जाती थी. मृतक जगदीश प्रजापति से भी 'अंकिता पटेल' नाम के फर्जी अकाउंट के जरिए संपर्क किया गया था. उन्हें हिम्मतनगर बुलाकर गिरोह ने मारपीट की और मोबाइल फोन लूट लिया. पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनसे लगभग 15.85 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है, जिसमें दो कारें और 14 मोबाइल फोन शामिल हैं. 

Advertisement

पुलिस के अनुसार पकड़े गए कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूट, हनीट्रैप और अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं. फिलहाल पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और इस गिरोह के अन्य संभावित पीड़ितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, मुस्तफा पठान, विक्रमजी ठाकोर, सलीम चौहान, ताहिर शेख, आफताब पठान और जगदीश उर्फ जे.डी. पटेल के खिलाफ पहले भी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लूट समेत कई अपराध दर्ज हैं. फिलहाल साबरकांठा पुलिस पूरे रैकेट के अन्य सदस्यों और संभावित पीड़ितों के बारे में और जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »