अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हुए अमित शाह, माइनर सर्जरी के बाद मिली छुट्टी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती हुए. डॉक्टरों ने एक माइनर सर्जरी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी. अमित शाह इलाज के बाद घर चले गए हैं.

Advertisement
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

गोपी घांघर

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

  • अहमदाबाद में अमित शाह की माइनर सर्जरी
  • केडी अस्पताल में भर्ती हुए थे अमित शाह
  • कुछ घंटों की सर्जरी के बाद मिली छुट्टी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती हुए. डॉक्टरों ने एक माइनर सर्जरी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी. अमित शाह इलाज के बाद घर चले गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार (4 सितंबर) को सुबह 9 बजे गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती हुए. वहां पर डॉक्टरों ने एक माइनर सर्जरी की है. सर्जरी किस कारण से हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. लगभग साढ़े 12 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इसके बाद अमित शाह घर के लिए रवाना हो गए.

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को अपने गृहनगर अहमदाबाद के निजी दौरे पर हैं. अमित शाह मंगलवार शाम को ही अहमदाबाद पहुंच गए थे. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमित शाह के गर्दन के पिछले हिस्से में लिपोमा (lipoma) का सफल ऑपरेशन हुआ है.

मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों से मिले शाह

मंगलवार को नॉर्थ ब्लॉक में अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर और लदाख के पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी. केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी सरपंचों और पंचों को दो लाख रुपये का जीवन बीमा देने की घोषणा की है. इस बैठक में अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार और कश्मीर डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »