21 साल से पाक जेल में बंद कुलदीप की बहन को अब मिलेगी सरकारी नौकरी

हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक कुलदीप यादव की बहन रेखा यादव को मुआवजे के तौर पर भारत सरकार में नौकरी मिलनी चाहिए. हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद रेखा यादव को नौकरी तो मिल जाएगी, लेकिन उनका भाई कुलदीप की भारत वापस कब आएगा इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई.

Advertisement
कुलदीप यादव की बहन रेखा यादव कुलदीप यादव की बहन रेखा यादव

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 12 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

गुजरात हाईकोर्ट ने पिछले 21 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद कुलदीप यादव की रिहाई को लेकर कोई सुनवाई नहीं की, लेकिन उसने एक अहम फैसला सुनाते हुए उनकी बहन को सरकारी नौकरी देने का आदेश दे दिया.

हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक की बहन रेखा यादव को मुआवजे के तौर पर भारत सरकार में नौकरी मिलनी चाहिए. हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद रेखा यादव को नौकरी तो मिल जाएगी, लेकिन उनका भाई कुलदीप की भारत वापस कब आएगा इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई.

Advertisement

गुजरात में कुलदीप यादव की बहन रेखा यादव ने याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उसका भाई पिछले कई साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है. भारत सरकार से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद उन्हें स्वदेश लाने को लेकर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई.

रेखा ने इसके खिलाफ से कुलदीप के लिए मुआवजे की मांग की थी जिस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए नौकरी देने का आदेश दिया.

रेखा के अनुसार, कुलदीप यादव 1994 में अहमदाबाद से नौकरी के लिए कहकर निकले, लेकिन तीन साल तक उनकी कोई खबर नहीं मिली और फिर अचानक 1997 में पाकिस्तान से छूटकर एक मछुआरा उनके घर पहुंचा और उन्होंने कुलदीप का पत्र उनकी मां को दिया. तब परिवार वालों को पता चला कि कुलदीप पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है.

Advertisement

कुलदीप के पाकिस्तान की जेल में होने की खबर आने के बाद परिजन उसकी रिहाई के लिए कई बार सरकार से अनुरोध किया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. पाकिस्तान ने कुलदीप पर जासूसी का आरोप लगाया है.

कुलदीप के परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि उनका बेटा भारतीय कैसे बन गया, जबकि वो ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं था. परिवार को जो अंतिम संदेश सरकार से मिला था वो यही था कि कुलदीप को पाकिस्तान में 25 साल की सजा सुनाई गई है और उसकी रिहाई 2021 में होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement