गुजरात में अमित शाह की गाड़ी के ऊपर पाटीदारों ने फेंके अंडे

गुजरात में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गाड़ी के ऊपर पाटीदारों ने अंडे फेके हैं. अमित शाह का काफिला सोमनाथ जा रहा तभी जूनागढ़ के केशोद के पास रास्ते में खड़े पाटीदारों ने शाह के काफिले पर अंडो की बौछार करके विरोध प्रदर्शन किया.

Advertisement
पाटीदार कार्यकर्ता पाटीदार कार्यकर्ता

गोपी घांघर

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

गुजरात में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गाड़ी के ऊपर पाटीदारों ने अंडे फेके हैं. अमित शाह का काफिला सोमनाथ जा रहा तभी जूनागढ़ के केशोद के पास रास्ते में खड़े पाटीदारों ने शाह के काफिले पर अंडो की बौछार करके विरोध प्रदर्शन किया.

अमित शाह बुधवार को सोमनाथ में PM मोदी के साथ एक प्रोग्राम में शिरकत करने वाले हैं. रात करीब 11:30 बजे रास्ते पर खड़े पाटीदारों ने शाह के काफिले पर अंडों की बौछार कर दी. अचानक अंडों की बौछार से पहले तो गाड़ियां धीमी हो गई थीं, लेकिन जल्द ही संभलकर काफिला सोमनाथ की और बढ़ गया.

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले साल पाटीदारों के आरक्षण आंदोलन के दौरान उन पर लाठियां चलाई गई थीं, जिसमें कइयों को चोटें आई थीं. पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल समेत कई नेताओं का मानना है कि अमित शाह के इशारे पर लाठीचार्ज हुआ था. इसे लेकर पाटीदार आंदोलन के नेता अमित शाह से नाराज चल रहे हैं.

यूपी में चुनाव में पिछले काफी समय से अमित शाह जमकर पसीना बहाने के बाद अब गुजरात पहुंच गए हैं. अमित शाह ने काफी लंबे समय तक यूपी में डेरा डाल रखा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »