गुजरात: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर मरीज की मौत, विरोध कर रहे भतीजे को पुलिस ने पीटा, Video

सुरेन्द्रनगर के पाटड़ी में एक मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और पुलिस के बीच विवाद हो गया. मृतक के भतीजे को पीआई और पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह पीटा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही गई है.

Advertisement
अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

ब्रिजेश दोशी / अतुल तिवारी

  • सुरेन्द्रनगर,
  • 04 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले के पाटड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया. बुबाना गांव के शिक्षक और सोलंडी गांव के स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत राजेंद्र जादव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था. लेकिन परिजनों का आरोप है कि समय पर डॉक्टर न होने के कारण उन्हें प्राथमिक इलाज नहीं मिला और उनकी मौत हो गई.

Advertisement

राजेंद्र जादव का मकान पाटड़ी में बन रहा था और वह काम के सिलसिले में वहां मौजूद थे. पांच दिन पहले पानी की मोटर रिपेयर करवाने गए थे, तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ. जब परिजन राजेंद्र को अस्पताल लाए तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी को लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया.

सरकारी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा 

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया गया. लेकिन पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि पाटड़ी के पीआई बीसी छत्रोलिया, एएसआई भरतसिंह समेत 6 से 7 पुलिसकर्मियों ने मृतक के भतीजे रमेश जादव को सामने ही पीट दिया. पुलिस उसे थाने भी ले गई और पूरी रात लॉकअप में रखा. परिजनों का दावा है कि उसे अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया गया.

Advertisement

डीआईजी ने दिए घटना के जांच के आदेश

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. घटना के बाद सुरेन्द्रनगर के डीआईजी डॉ. सुरेश पंड्या ने जांच के आदेश दिए हैं. जांच की जिम्मेदारी ध्रांगध्रा के डीवाईएसपी जे.डी. पुरोहित को सौंपी गई है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »