गुजरात ग्राम पंचायत चुनाव: कांग्रेस बीजेपी दोनों के जीत के दावे

गुजरात के 1127 ग्राम पंचायतों में चार फरवरी को सरपंच और पंचायत सदस्यों के चुनाव हुए थे और परिणामों की घोषणा मंगलवार की गई. ग्राम पंचायत के चुनाव पार्टी के टिकटों पर नहीं लड़े जाते हैं, पर परिणामों की घोषणा के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने जीत के दावे किए हैं.

Advertisement
गुजरात ग्राम पंचायत चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के जीत के दावे गुजरात ग्राम पंचायत चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के जीत के दावे

कुबूल अहमद

  • अहमदाबाद ,
  • 07 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

गुजरात में 1127 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजों की घोषणा के दिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस ने अपनी-अपनी पार्टियों की जीत का दावा किया है. गुजरात राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि 1425 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराये जाने थे लेकिन 295 पंचायतों में सरपंच का चुनाव मतदान से पहले ही र्निविरोध हो गए.

राज्य के 1127 ग्राम पंचायतों में चार फरवरी को सरपंच और पंचायत सदस्यों के चुनाव हुए थे और परिणामों की घोषणा मंगलवार की गई. ग्राम पंचायत के चुनाव पार्टी के टिकटों पर नहीं लड़े जाते हैं, पर परिणामों की घोषणा के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी ने दावा किया कि उसने 75-80 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में जीत दर्ज की है.

Advertisement

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि 70 प्रतिशत निर्वाचित सरपंच और पंचायतों के सदस्य विपक्षी पार्टी से जुड़े हुए हैं. बता दें कि रविवार को गुजरात ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुए थे. गुजरात पंचायत चुनाव के दौरान 33 जिलों में 4 बजे तक 73 फीसदी मत हुए थे.

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार कुल 22.5 लाख मतदाता वोट डालने के लिए योग्य थे. छोटा उदेपुर जिले के एक गांव के बूथ में उम्मीदवारों ने ईवीएम से उनके चुनाव चिन्ह गायब होने के चलते विरोध किया था जिसके बाद वहां सोमवार को मतदान कराए गए थे.

विधानसभा चुनाव में ग्रामीण सीटों पर कांग्रेस का दबदबा

पिछले साल नवंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव हुए थे. बीजेपी ने छठी बार लगातार चुनाव जीतकर सत्ता पर विराजमान हुई थी. कांग्रेस ने पिछले चुनाव की तुलना में काफी बेहतर किया था. राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस ने बीजेपी से बेहतर नतीजे लाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »