महादेव में मंदिर में चोरी: दीवार फांदकर घुसा चोर, दानपेटी तोड़ ₹15 हजार लेकर फरार, Video

गुजरात के जामनगर में एक मंदिर को चोर ने निशाना बनाया. देर रात मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुसे आरोपी ने दानपेटी तोड़कर करीब 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ली. पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

Advertisement
वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab) वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • जामनगर,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

गुजरात के जामनगर शहर में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपेटी से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली. घटना शहर के माधवबाग क्षेत्र स्थित माधेश्वर महादेव मंदिर की है, जहां देर रात एक अज्ञात चोर दीवार फांदकर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने मंदिर के अंदर रखी दानपेटी को तोड़ा और उसमें रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी निकालकर मौके से फरार हो गया. घटना उस समय हुई जब मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुजरात: जामनगर की सड़कों पर दिखी ‘राजाओं वाली बारात’, हाथी पर निकला दूल्हा, Video

चोरी की पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में आरोपी की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कथित तौर पर आरोपी मंदिर परिसर में घुसते और दानपेटी तोड़कर नकदी लेकर भागते हुए दिखाई दे रहा है.

घटना के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं और क्षेत्र के लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है. लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. मंदिर प्रबंधन ने भी चोरी की घटना पर चिंता जताई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

देखें वीडियो...

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मंदिर परिसर से जरूरी साक्ष्य जुटाए और CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी के आने और फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके.

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- दर्शन ठक्कर.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »